्Punjab Government Depot Holder Commission Increase Update। Punjab Cabinet Minister Lal Chand Kataruchakk | पंजाब में डिपो होल्डर का कमीशन बढ़ा: अब 50 की जगह 90 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा दाम, खुलेंगे 9792 नए डिपो – Punjab News


कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक

पंजाब सरकार ने आठ साल बाद डिपो होल्डरों का कमीशन (मार्जिन मनी) बढ़ाने का फैसला किया है। अब डिपो होल्डरों को 90 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। जबकि पहले पचास रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता था। इससे राज्य के 14400 डिपो होल्डरों को फायदा होगा।

.

यह जानकारी पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि राज्य में 9792 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। इसके लिए 5 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है।

प्रत्येक डिपो होल्डर को 43 हजार का होगा फायदा

मंत्री ने बताया कि पहले साल 2016 में डिपो होल्डरों की कमीशन बढाई गई थी। उस समय कमीशन में मात्र दस रुपए बढ़ाई गई थी। लेकिन अब इसे सीधे चालीस रुपए बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर मान लिया जाए कि एक डिपो होल्डर के 200 राशन कार्ड हैं। इन राशन कार्ड पर चार लोग जुडे़ हैं। इस हिसाब से पहले डिपो होल्डरों को कमीशन के रूप में 24 हजार 200 रुपए का फायदा होता था। लेकिन अब उन्हें 43 हजार 200 रुपए का फायदा सालाना होगा।

अप्रैल 2024 से डिपो होल्डरों को हाेगी अदायगी

सरकार ने द्वारा कमीशन बढ़ाने के बाद अब डिपो होल्डरों को प्रति 90 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे। सरकार ने यह आदेश अप्रैल 2024 से लागू किया है। साथ ही अब तक कमीशन 38 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। इस कमीशन में से पंजाब सरकार ने 17 करोड 40 लाख रुपए अपने खाते से देगी। वहीं डिपो होल्डरों को सालाना कमीशन के रूप में 78 करोड़ 40 लाख रुपये दिए जाएंगे।

लंबे समय डिपो होल्डर कर रहे थे मांग

डिपो होल्डर द्वारा लंबे समय से यह मांग उनके समक्ष उठाई जा रही थी। इसके बाद पंजाब फूड सप्लाई विभाग ने एक केस बनाकर सीएम भगवंत मान को भेजा था। जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि अब कोशिश यही है पंजाब के लोगों का फायदा हो पाए।

केंद्र से मिले हैं RDF के मामले को लेकर

कैबिनेट मंत्री ने एक जवाब के जवाब में कहा कि रूरल डेवलपमेंट फंड को लेकर उन्होंने पिछले कल केंद्र सरकार के अधिकारियों से मुलाकात की है। वह केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मिले है। फाइनेंस मंत्री हरपाल चीमा की अगुवाई में मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा इसमें कटौती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *