Zomato shares fall after tax notice | टैक्स नोटिस के बाद जोमैटो का शेयर 1.5% गिरा: 197 रुपए पर कारोबार कर रहा, 6 महीने में शेयर ने 58.55% का रिटर्न दिया

मुंबई3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के शेयर आज फोकस में हैं, क्योंकि कंपनी को कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट से 9.5 करोड़ रुपए का GST डिमांड नोटिस मिला है। ये नोटिस वित्त वर्ष 2020 के लिए मिला है।

जोमैटो के शेयर आज करीब 1.5% की गिरावट के साथ 197 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। एक महीने में शेयर में 12% से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं 6 महीने में शेयर ने 58.55% का रिटर्न दिया है।

नोटिस के जवाब में जोमैटो ने दस्तावेज जमा किए
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि कारण बताओ नोटिस के जवाब में ज़ोमैटो ने डाक्यूमेंट और न्यायिक उदाहरणों के साथ इस मामले पर स्पष्टीकरण दिया है। इसे आदेश पारित करते समय अधिकारियों ने देखा नहीं था।

जोमैटो की फाइलिंग के मुताबिक, कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट से मिले 9.5 करोड़ रुपए के नोटिस में कंपनी को 5.01 करोड़ रुपए का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST), 3.93 करोड़ रुपए इंटरेस्ट और 50,19,546 रुपए का जुर्माना लगाया है।

मार्च में दिया था 23.26 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस
इससे पहले मार्च में कंपनी को कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट से 23.26 करोड़ रुपए के टैक्स डिमांड और पेनल्टी का नोटिस मिला था। तब कंपनी ने कहा था कि मेरिट के आधार पर उसका केस मजबूत है और वह उचित अथॉरिटी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील करेगी।

FY24 में कंपनी को ₹351 करोड़ का मुनाफा हुआ
वित्त वर्ष 2023-24 में जोमैटो को 351 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ जबकि पूरे साल का रेवेन्यू यानी आय 12,114 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 971 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था जबकि रेवेन्यू 7,079 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 175 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया। एक साल पहले की समान तिमाही यानी Q4FY23 में, जोमैटो को 188 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ये लगातार चौथी तिमाही है जब कंपनी की कमाई हरे निशान में रही है।

चौथी तिमाही में आय 73% बढ़कर 3,562 करोड़ पहुंची
कंपनी का रेवेन्यू भी चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 73% बढ़कर 3,562 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू ऐसे समय में बढ़ा है, जब ये सेक्टर कम मांग के दबाव से जूझ रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में, जोमैटो ने 2,056 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *