मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जोमैटो ने 20 मार्च 2025 को अपना नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड किया था। स्टॉक एक्सचेंज (BSE-NSE) पर नए नाम ‘इटरनल’ के साथ ऑफिशियल लिस्टिंग 9 अप्रैल 2025 को हुई थी
बेहतर तिमाही नतीजों के चलते ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो (इटरनल लिमिटेड) के शेयर में आज यानी मंगलवार 22 जुलाई को 15% की तेजी है। बाजार के शुरुआती कारोबार में ही इसमें 10% की तेजी थी।
अभी (9:35AM) यह 14.45% ऊपर कारोबार कर रहा है। कल यानी सोमवार, 21 जुलाई को रिजल्ट के बाद जोमैटो का शेयर आज 7.50% की तेजी के साथ 276.50 रुपए पर बंद हुआ। इटरनल का शेयर बीते 5 दिन में 15.61%, एक महीने में 20.27% और छह महीने में 44.87% का रिटर्न दिया है।
पहली तिमाही में इटरनल की कमाई 69% बढ़ी
वित्त वर्ष वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1FY26) में 7,521 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 69.31% ज्यादा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 4,442 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
कुल कमाई में से कर्मचारियों की सैलरी और टैक्स जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 25 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। सालाना आधार (2025 के अप्रैल-जून) पर यह 90% गिरा है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 253 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

जोमैटो का 90% मुनाफा कम होने की वजह:
- जोमैटो ने अपने क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के स्टोर्स का विस्तार किया, जिसके कारण ऑपरेशनल कॉस्ट यानी लागत में बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में ब्लिंकिट के 243 नए स्टोर खुले हैं, जिससे स्टोर्स की संख्या बढ़कर 1,544 हो गई है। कंपनी का दिसंबर 2025 तक 2,000 स्टोर्स तक पहुंचने का टारगेट है।
- जून 2024 में जोमैटो ने 1,116 करोड़ रुपए की ग्रॉसरी, स्नैक्स, और रोजमर्रा की चीजें खरीदीं। जबकि जून 2025 में यह खरीदारी 129.1% बढ़कर 2,557 करोड़ रुपए हो गई। वहीं चेंजेज इन इनवेंटरीज ऑफ स्टॉक-इन ट्रेड में जून 2024 में 17 करोड़ रुपए का चेंज था। वहीं जून 2025 में 273 करोड़ रुपए का चेंज हुआ। यानी स्टॉक में भारी बढ़ोतरी हुई।
रेवेन्यू 70% बढ़कर ₹7,167 करोड़ रहा
पहली तिमाही (Q1FY25) में जोमैटो ने ऑपरेशन (प्रोडक्ट-सर्विस बेचकर) से 7,167 करोड़ रुपए का राजस्व यानी रेवेन्यू जनरेट किया। पिछले साल के अप्रैल-जून के मुकाबले यह 70.39% बढ़ा है। अप्रैल-जून 2025 में कंपनी ने 4,206 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था।
फूड डिलीवरी बिजनेस से आगे निकला क्विक कॉमर्स
इटरनल ने बताया कि यह पहली तिमाही है, जब कंपनी के क्विक कॉमर्स सेगमेंट ने कंपनी के इतिहास में फूड डिलीवरी सेगमेंट की तुलना में ज्यादा नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) दर्ज की है।
जून तिमाही में कंपनी के क्विक डिलीवरी सर्विस सेगमेंट (ब्लिंकिट) की नेट ऑर्डर वैल्यू ₹9,203 करोड़ रही। वहीं कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस की नेट ऑर्डर वैल्यू ₹8,967 करोड़ रही।

जोमैटो ने 20 मार्च 2025 को अपना नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड किया था। स्टॉक एक्सचेंज (BSE-NSE) पर नए नाम ‘इटरनल’ के साथ ऑफिशियल लिस्टिंग 9 अप्रैल 2025 को हुई थी।
दीपिंदर ने 2008 में बनाई थी फूडीबे
- दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने मिलकर साल 2008 में फूडीबे नाम से अपनी फूड डायरेक्टरी वेबसाइट लॉन्च की थी। केवल नौ महीनों में, FoodieBay दिल्ली एनसीआर में सबसे बड़ी रेस्टोरेंट डायरेक्टरी बन गई।
- दो साल के बाद 2010 में, कंपनी का नाम बदलकर जोमैटो कर दिया गया। दिल्ली-एनसीआर में अपनी सफलता के तुरंत बाद कंपनी ने पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे शहरों में ब्रांच फैलानी शुरू कर दी।
- 2012 तक जोमैटो ने श्रीलंका, यूएई, कतर, दक्षिण अफ्रीका, यूके और फिलीपींस में अपनी सर्विसेज बढ़ाकर विदेशों में विस्तार करना शुरू कर दिया था। 2013 में न्यूजीलैंड, तुर्की और ब्राजील को इस लिस्ट में जोड़ा गया।
- जोमैटो देश का पहला फूड-टेक यूनिकॉर्न है। 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाले स्टार्टअप को यूनिकॉर्न कहा जाता है। जोमैटो ने पहली बार फाइनेंशियल ईयर 2024 की पहली तिमाही में 2 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया था।
- जोमैटो एक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है जो ग्राहकों, रेस्टोरेंट पार्टनर्स और डिलीवरी पार्टनर्स को जोड़ता है। फूड डिलीवरी के अलावा ग्रॉसरी डिलीवरी के लिए जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने अगस्त 2022 में ब्लिंकिट खरीदा था।
————————————–
ये खबर भी पढ़ें…
HDFC बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 12% बढ़ा: कमाई ₹99,200 करोड़ रही, बैंक हर शेयर पर ₹5 डिविडेंड और बोनस शेयर भी देगा
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) में कुल ₹99,200 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई में से बैंक ने 63,466 करोड़ रुपए कर्मचारियों की सैलरी, बिजली बिल, डिपॉजिट जैसे कामों में खर्च किए। इसके बाद बैंक के पास 18,155 करोड़ रुपए मुनाफा के रूप में बचा। एक साल पहले की समान अवधि में बैंक को 16,175 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार यह 12.24% बढ़ा है। पूरी खबर पढ़ें…