Zomato GST Notice | Zomato Karnataka Tax Authority Notice Case Update | जोमैटो को कर्नाटक से ₹9.5 करोड़ का GST नोटिस: मार्च में ₹23.26 करोड़ का मिला था, आदेश के खिलाफ अपील फाइल करेगी कंपनी

नई दिल्ली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट ने 9.5 करोड़ रुपए का GST, इंटरेस्ट और जुर्माने का नोटिस दिया है। कंपनी ने इस बात की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।

जोमैटो की फाइलिंग के मुताबिक, कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी ने कंपनी को 5.01 करोड़ रुपए का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST), 3.93 करोड़ रुपए इंटरेस्ट और 50,19,546 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। कंपनी को यह नोटिस वित्त वर्ष 2019-20 के लिए मिला है।

टैक्स नोटिस मिलने पर कंपनी ने कहा, ‘हमारा मानना ​​है कि हमारे पास मेरिट बेसिस पर पर एक स्ट्रॉग केस है और कंपनी उचित अथॉरिटी के सामने कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी के आदेश के खिलाफ अपील फाइल करेगी।’

जोमैटो ने शनिवार देर रात 11:24 बजे एक्सचेंज में नोटिस मिलने की जानकारी दी।

जोमैटो ने शनिवार देर रात 11:24 बजे एक्सचेंज में नोटिस मिलने की जानकारी दी।

मार्च में दिया था 23.26 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस
इससे पहले मार्च में कंपनी को कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की ओर से 23.26 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड और पेनल्टी का नोटिस मिला था। तब कंपनी ने कहा था कि मेरिट्स के आधार पर उसका केस मजबूत है और वह उचित अथॉरिटी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी।

FY24 में कंपनी को ₹351 करोड़ का मुनाफा हुआ
वित्त वर्ष 2023-24 में जोमैटो को 351 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ जबकि पूरे साल का रेवेन्यू यानी आय 12,114 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी को 971 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था जबकि रेवेन्यू 7,079 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 175 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया। एक साल पहले की समान तिमाही यानी Q4FY23 में, जोमैटो को 188 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ये लगातार चौथी तिमाही है जब कंपनी की कमाई हरे निशान में रही है।

चौथी तिमाही में आय 73% बढ़कर 3,562 करोड़ पहुंची
कंपनी का रेवेन्यू भी चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 73% बढ़कर 3,562 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी का रेवेन्यू ऐसे समय में बढ़ा है, जब ये सेक्टर कम मांग के दबाव से जूझ रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में, जोमैटो ने 2,056 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था।

यह खबरें भी पढ़ें…

जोमैटो को मिला ₹401 करोड़ का GST नोटिस: कंपनी ने कहा- रेस्टोरेंट पार्टनर्स के लिए लेती है डिलीवरी चार्ज, टैक्स देने के लिए जिम्मेदार नहीं

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को ₹401.7 करोड़ के अनपेड गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का नोटिस मिला है। कंपनी को यह नोटिस 29 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2022 के दौरान डिलिवरी चार्ज कलेक्शन पर बकाया टैक्स के लिए मिला है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

जोमैटो को ₹23.26 करोड़ का GST नोटिस मिला: कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट ने की डिमांड, कंपनी का मार्केट कैप ₹1.58 लाख करोड़

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को कर्नाटक के टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों की ओर से 23.26 करोड़ रुपए की टैक्स डिमांड और पेनल्टी को लेकर नोटिस मिला है। कंपनी ने रविवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने कहा कि मेरिट्स के आधार पर उसका केस मजबूत है और वह उचित ऑथोरिटीज के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *