गोली मारने वाले बदमाश का कुछ पता नहीं लग पाया है। – प्रतीकात्मक फोटो
हरियाणा के पानीपत शहर में सिवाह स्थित नए बस स्टैंड पर बुधवार रात को एक युवक को गोली मार दी गई। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई। घायल युवक को लोग तुरंत मौके से एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
.
गोली लगने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पुलिस का CIA स्टाफ भी कार्रवाई में जुट गया है।
सेक्टर-29 थाना प्रभारी SI संदीप कुमार ने बताया है कि घायल की पहचान गौरव के रूप में हुई है। वह पानीपत के गांव नौल्था का रहने वाला है। गोली उसके पैर में लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसके पैर से गोली निकाल दी है। अब उसकी हालत सही है, लेकिन गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का अभी पता नहीं लग पाया है।
घायल भी अभी बयान नहीं दे पा रहा है। वह 2 बयान दे रहा है। उसका पहला बयान है कि उसका सरिया का काम है। इस सिलसिले में वह यहां आया था। दूसरा वह बता रहा है कि वह यहां अपनी रिश्तेदारी में आया था। हालत में सुधार होने पर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।