औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में करंट की चपेट में आने से गुरुवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान उक्त गांव के जितेंद्र भुइयां के बेटा चंदन कुमार(27) के रूप में की गई है।
.
मृतक के परिजनों ने बताया कि चंदन(मृतक) शाहपुर गांव के हरेंद्र कुमार यादव के SBI, CSP बैंक में काम करता था। गुरुवार को खेत में खाद डालना था। इस कारण से आज (गुरुवार) को सीएसपी नहीं गया। खाद छिटकर घर वापस आने के बाद, घर का एक टेबल फैन खराब था। उसे वह (मृतक) सही करने लगा। इसी बीच अचानक बिजली आ गई। औरंगाबाद सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजन।
2018 में मृतक की हुई थी शादी
साल 2018 में सुशीला कुमारी के साथ चंदन की शादी हुई थी। दोनों के दांपत्य जीवन से 2 साल का एक बेटा है। घटना के बाद पत्नी सुशीला देवी, बहन रेखा कुमारी, रीना देवी, छोटा भाई विवेक कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक सभी भाई बहनों में बड़ा था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में जुट गई।