औरंगाबाद के गोह रफीगंज पथ के चौबडा़ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के रायपुर दौलतपुर गांव निवासी नगीना नट के 27 वर्षीय बेटे विनोद नट के रूप में की गई है।
.
मृतक के चचेरा भाई कुंदन कुमार ने कहा कि अपने परिवार के घर नए साल के अवसर पर धरहरा जा रहा था, इसी बीच हादसा हो गया। रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कर रहे हैं डॉक्टर एके केसरी ने बताया कि घायल अवस्था में युवक को लाया गया था, लेकिन स्थिति गंभीर थी। उसका दाहिना पैर पूरी तरह से टूटा हुआ था। सिर में गहरी चोटें आई थी।
मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उनके चार संतान हैं। आंती थाना क्षेत्र के भाम गांव में अपनी बहन के घर से रिश्तेदार धरहरा गांव जा रहा था। बुधवार की रात करीब 10:00 बजे के आसपास घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर थाना के पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर डायल-112 की टीम पहुंची।
रफीगंज CHC से किया गया था रेफर
घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के चौबड़ा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की संध्या 7 बजे के आसपास घटित हुईं। घटना की जानकारी जिला पार्षद संजय यादव ने रफीगंज थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टर एके केसरी ने औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।