Yesterday’s big news was related to Madhabi Puri Buch | 941 रुपए सस्ती हुई चांदी, ‘जावा 42 FJ 350’ लॉन्च: IPL की वैल्यूएशन 10.6% गिरी; शाहरुख खान सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलिब्रिटी बने


नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर सोने-चांदी के दाम में गिरावट से जुड़ी रही। 4 सितंबर को इनकी कीमतों में लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद सोना 199 रुपए/10 ग्राम और चांदी 941 रुपए/किलो सस्ती हो गई है।

जावा येज्दी मोटरसाइकिल ने 3 सितंबर को भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर बाइक जावा 42 का स्पोर्टी वर्जन ‘जावा 42 FJ 350’ लॉन्च किया। बाइक को नई स्टाइल और पावरफुल इंजन के साथ पेश किया गया है।

वहीं, पिछले चार साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वैल्यूएशन में गिरावट दर्ज की गई है। लीग की वैल्यू एक साल में 10.6% गिरी है। 2023 में IPL की कुल वैल्यू 92.5 हजार करोड़ रुपए थी।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज (गुरुवार) गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • श्री तिरुपति बालाजी एग्रो-ट्रेडिंग का IPO ओपन होगा।
  • इन्फिनिक्स हॉट 50 5G स्मार्टफोन लॉन्च होगा।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. सोना-चांदी में लगातार चौथे दिन गिरावट: चांदी ₹941 फिसलकर ₹81,337 प्रति किलो पर आई, सोने का भाव ₹199 गिरकर ₹71,295 हुआ

सोने-चांदी की कीमतों में कल यानी 4 सितंबर को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 199 रुपए गिरकर 71,295 रुपए पर आ गया।

वहीं चांदी 941 रुपए गिरकर 81,337 रुपए प्रति किलो हो गई। इससे पहले मंगलवार को चांदी 82,278 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब बने शाहरुख खान: 92 करोड़ रुपए टैक्स भरा, टॉप-5 में अमिताभ-सलमान भी शामिल; अक्षय कुमार टॉप-20 से बाहर

फॉर्च्यून इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें शाहरुख खान टॉप पर हैं। शाहरुख ने सालाना 92 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया है।

किंग खान के बाद इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार थलापति विजय हैं। उन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया है। इस लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर विराट कोहली भी शामिल हैं। हालांकि आमिर खान इस लिस्ट में करीना कपूर और कपिल शर्मा से भी पीछे है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. जावा की नई बाइक 42 FJ, शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख: डुअल-चैनल ABS, 5 कलर ऑप्शन, 6 वैरिएंट; रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 से मुकाबला

जावा येज्दी मोटरसाइकिल ने आज (3 सितंबर) भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर बाइक जावा 42 का स्पोर्टी वर्जन ‘जावा 42 FJ 350’ लॉन्च कर दिया है। बाइक को नई स्टाइल और पावरफुल इंजन के साथ पेश किया गया है।

इस लेटेस्ट बाइक में LED हेडलैंप, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डुअल-चैनल ABS के साथ एक असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके अलावा रेट्रो लुक वाली बाइक के डिजाइन में कॉस्मेटिक चेंजेस किए गए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. IPL के वैल्यूएशन में 10.6% की गिरावट: 92.5 हजार करोड़ से गिरकर 82.7 हजार करोड़ हुई वैल्यू, विमेंस लीग में सुधार

पिछले चार साल में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के वैल्यूएशन में गिरावट दर्ज की गई है। लीग की वैल्यू एक साल में 10.6% गिरी है। 2023 में IPL की कुल वैल्यू 92.5 हजार करोड़ रुपए थी।

2024 में यह 82.7 हजार करोड़ रुपए रह गई है। फ्रेंचाइजी की वैल्यूएशन रैंकिंग में मुंबई इंडियंस टॉप पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को दूसरा स्थान मिला है। यह जानकारी वैल्यूएशन सर्विस प्रोवाइडर फर्म डी एंड पी एडवाइजरी की स्टडी से सामने आई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. ECOS मोबिलिटी का शेयर 32% चढ़कर ₹441 पर पहुंचा: इसका इश्यू प्राइस ₹334 था, एम्प्लॉई ट्रांसपोर्ट सर्विस प्रोवाइड कराने का काम करती है कंपनी

ECOS इंडिया मोबिलिटी का शेयर कल (4 सितंबर) 16.77% के प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुआ। NSE पर इसका शेयर 390 रुपए में लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर ये 391.30 रुपए पर लिस्ट हुआ।

लिस्टिंग के इसके शेयर और तेजी देखने को मिली, और ये 107.05 रुपए (32.05%) बढ़कर 441.05 रुपए पर बंद हुआ। इसका इश्यू प्राइस 334 रुपए था। इसका IPO 28 से 30 अगस्त तक खुला था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. सेंसेक्स 202 अंक गिरकर 82,352 पर बंद:निफ्टी भी 81 अंक फिसला, विप्रो का शेयर 3% से ज्यादा टूटा

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बुधवार, 4 सितंबर को शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 202 अंक की गिरावट के साथ 82,352 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर्स में गिरावट और 11 में तेजी रही।

वहीं निफ्टी में भी 81 अंक की गिरावट रही। ये 25,198 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार के दौरान IT और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। विप्रो का शेयर 3.06% और कोल इंडिया का शेयर 2.81% टूटा है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

अब आप अपने जरूरत की खबर भी पढ़ लिजिए…

भीम एप में प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज का ऑप्शन आएगा: इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड ने इसके लिए की पार्टनरशिप, CC एवेन्यू पेमेंट गेटवे के जरिए मिलेगी सर्विस

फिनटेक कंपनी इंफीबीम एवेन्यूज लिमिटेड ने भीम एप के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके बाद अब यूजर्स सीधे प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने प्रीपेड मोबाइल को रिचार्ज कर सकेंगे। अभी भीम एप में पोस्ट-पेड बिल पेमेंट सहित अन्य ऑप्शन मौजूद है, लेकिन प्रीपेड रिजार्ज का ऑप्शन मौजूद नहीं है।

प्रीपेड मोबाइल रिचार्ज का फीचर आने पर भीम एप के यूजर्स को किसी अन्य प्लेटफार्म पर इसके लिए निर्भर नहीं होना होगा। यह फीचर इन्फीबीम के यूटिलिटी पेमेंट प्लेटफार्म बिलएवेन्यू के जरिए ऑपरेट होगा, जिसमें CC एवेन्यू पेमेंट गेटवे को भीम एप में इंटीग्रेट किया जाएगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *