Yellow alert in Jharkhand till August 9 | आज पूरे झारखंड में बारिश और बिजली का अलर्ट: राज्य में सामान्य से 13% कम बारिश, रांची सबसे ठंडा, सराइकेला में सबसे गर्म रहा – Jharkhand News


मौसम विभाग ने आज पूरे झारखंड में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिखेगा। राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में आसमान में बादल और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राजधानी रांची क

.

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से यह असर दिखेगा। यह अभी आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाके में है. यह हरियाणा, उत्तर प्रदेश से गुजर रहा है, जो आंध्रप्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के रास्ते बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है।

24 घंटे में कैसा रहा मौसम

राज्य में पिछले 24 घंटे के तापमान पर नजर डालें तो राज्य में कई जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई राज्य में सबसे अधिक बारिश गोड्डा में 84.4 मिमी दर्ज की गई है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सराइकेला में 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि राज्य में सबसे कम तापमान रांची में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

9 अगस्त तक जारी अलर्ट

राज्य के जिन इलाकों में बारिश का सबसे ज्यादा असर होगा उनमें गढ़वा, पलामू , लातेहार, लोहरदगा, गुमला , सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिहंभूम का इलाका शामिल हैं। इन इलाकों में सात अगस्त को अलर्ट जारी किया गया है लेकिन 6 अगस्त के शाम ढलते ही इन जिलों में मौसम में आ रहा बदलाव महसूस किया जा सकेगा। मौसम विभाग ने अभी 9 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ- साथ वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।

सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश

रांची में इस सीजन सामान्य बारिश दर्ज की गई है। राजधानी में अब तक 871.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य बारिश से 2 फीसदी अधिक है। राजधानी में 855.9 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है। झारखंड में 840.2 मिलीमीटर की जगह 728.6 मिलीमीटर ही बारिश हो पाई है जो सामान्य से 13 प्रतिशत कम है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *