Wreath laying at the vandalized statue of Mahatma Gandhi | महात्मा गांधी की खंडित प्रतिमा पर माल्यार्पण: जांजगीर-चांपा में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 1994 में स्थापित की गई थी प्रतिमा – janjgir champa News

जांजगीर-चांपा जिले के बाजार पारा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा खंडित हो गई। कंक्रीट से बनी इस प्रतिमा के हाथ टूट चुके हैं और इसमें जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने इसी खंडित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्र

.

यह प्रतिमा लगभग 1994 में स्थापित की गई थी और देखरेख के अभाव में इसकी स्थिति खराब हो गई है। स्थानीय लोगों और कुछ नेताओं ने इस बात पर चिंता व्यक्त की है कि कांग्रेस नेता केवल जयंती के दिन ही गांधीजी को याद करते हैं, जबकि प्रतिमा की मरम्मत या उचित देखरेख में उनकी कोई रुचि नहीं दिखती।

नई प्रतिमा करवाएंगे स्थापित- विधायक

कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने बताया कि जब वह नगर पालिका अध्यक्ष थे, तब प्रतिमा की नियमित देखरेख की जाती थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से प्रतिमा की स्थिति खराब है और उन्होंने शासन-प्रशासन से इसकी देखरेख के लिए मांग की है।

इस खंडित प्रतिमा को लेकर कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने घोषणा की है कि आगामी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर वह अपने निजी कोष से एक भव्य नई प्रतिमा स्थापित करवाएंगे।

उन्होंने नगर पालिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उसे प्रतिमा की देखरेख पर ध्यान देना चाहिए, बजाय इसके कि वह केवल दशहरा में अपने नेताओं के पोस्टर लगाने में व्यस्त रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *