Workers trapped in Uganda return to their homeland | युगांडा में फंसे मजदूरों की वतन वापसी: मेरठ के मजदूर ने वीडियो जारी कर मांगी थी मदद, लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने लिखी थी विदेश मंत्रालय को चिट्‌ठी – Meerut News

डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी वापस लौटे मजदूरों के साथ

युगांडा में फंसे भारतीय मजदूरों की सकुशल वतन वापसी शुरू हो गई है। रविवार को कुछ मजदूर युगांडा से भारत लौटे हैं। बता दें कि मेरठ सरधना निवासी अशोक कुमार ने युगांडा से अपना बेहद मार्मिक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने भारत सरकार से मदद मांगी थी। मजदूर

.

ये अशोक कुमार हैं जिन्होंने वीडियो जारी कर गुहार लगाई थी

ये अशोक कुमार हैं जिन्होंने वीडियो जारी कर गुहार लगाई थी

वीडियो सामने आने के बाद मेरठ के राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विदेश मंत्री को चिट्‌ठी लिखकर युगांडा से मजदूरों की सकुशल वापसी की मांग की थी। अब ये मजदूर वापस आ रहे हैं।

38 सेकेंड का वीडियो जारी बोला- बंधक बनाकर प्रताड़ित कर रहे

सरधना तहसील क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी अशोक शर्मा पुत्र राजकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 38 सेकेंड की एक वीडियो शेयर की थी। वीडियो में अशोक ने बताया कि वह युगांडा में नौकरी करने गए थे। आरोप है कि वहां काम करने के दौरान कंपनी को उनका काम शायद पसंद नहीं आया। जिसके चलते उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस के झूठे केस में गिरफ्तार करने की धमकी देकर उन्हें बंधक बनाया हुआ है।

यूपी के अलावा उत्तराखंड, हरियाणा और बिहार के युवक भी गए

उन्होंने शेयर वीडियो में भावुक होते हुए भारत सरकार से देश वापस बुलाने की अपील की है। वहीं, अशोक के भाई राहुल ने बताया कि पांच मार्च को वह कुल सात लोग गन्ना मिल में नौकरी करने गए थे। आरोप है कि खतौली निवासी एक युवक युगांडा की एचके शुगर मिल में खुद को जीएम बताकर उन्हें नौकरी दिलाने की बात कहकर साथ ले गया था। अशोक के साथ उत्तर प्रदेश के कुल चार, उत्तराखंड, हरियाणा और बिहार से एक-एक युवक भी साथ गए थे।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने लिखा पत्र

राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने मंत्रालय में पत्र भेजा। इस में लिखा-युगांडा में 7 भारतीय फंसे हैं। उन्हें वापस लाने का प्रयास किया जाएं। मेरठ के करनावल निवासी अशोक शर्मा, पटना के मृत्युंजय कुमार, हरियाणा के ऋषि पाल, उत्तराखंड निवासी योगेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर के योगेश कुमार, सहारनपुर के जसवीर सिंह हैं।

​​​​​​​जिनको जीएस शुगर लिमिटेड ने भट्टी में झोकने की धमकी दी है। इन लोगों के पासपोर्ट वह दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं। जल्द से जल्द जीएस शुगर लिमिटेड से वार्ता कर इन लोगों को भारत वापस लाया जाए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *