औरंगाबाद में घर में बकरी घुसने के विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गई है। आरोप भैसुर(जेठ), गोतनी और सास-ससुर पर लगा है। मृतका की पहचान उदय भगत की पत्नी गुड़िया देवी(38) के तौर पर हुई है। घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के मैनपुरा गांव की है।
.
दाउदनगर एसडीपीओ अशोक दास ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पिता रफीगंज थाना क्षेत्र के मंजखड़ गांव निवासी सूर्यदेव भगत के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़।
तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
वहीं, पिता सूर्यदेव भगत ने बताया कि 16 साल पहली बेटी की शादी मैनपुर गांव के उदय भगत के साथ हुई थी। तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। दामाद दूसरे प्रदेश में मजदूरी का काम करता है। मंगलवार को बकरी गोतनी के घर में चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
गोतनी, भैसूर और सास- ससुर मिलकर उसे मारने लगे। गला दबाकर उसे मार डाला। पड़ोसियों से बेटी की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचा। शव घर में पड़ा हुआ था। ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए थे।
