Woman stabbed to death over rejection of love proposal in Karnataka | कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ जैसा एक और मर्डर: घर में घुसकर लड़की पर चाकू से वार किए; आरोपी प्रपोजल ठुकराए जाने से नाराज था

बेंगलुरु24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अंजली के परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी को सजा दिलाए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। - Dainik Bhaskar

अंजली के परिवार और स्थानीय लोगों ने आरोपी को सजा दिलाए जाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

कर्नाटक के हुबली में नेहा हिरेमथ के मर्डर जैसा एक और मर्डर हुआ है, वह भी एक महीने के अंदर। 15 मई को अंजली अंबीगेरा (21) नाम की लड़की पर विश्वा उर्फ गिरीश सावंत (23) नाम के लड़के ने चाकू से वार किया, जिसमें अंजली की मौत हो गई।

अंजली ने विश्वा का प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने अंजली के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि IPC की धारा 302 के तहत विश्वा के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई हैं।

नेहा हिरेमथ (23) कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी थी, जिसकी 18 अप्रैल को फैज खोंडुनाइक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। फैज ने भी नेहा को प्रपोज किया था, जिसे नेहा ने ठुकरा दिया था। इससे नाराज होकर फैज ने कॉलेज कैंपस में नेहा पर 7 बार चाकू से वार किया था।

अंजली के घर पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम।

अंजली के घर पर जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम।

अंजली की बहन बोली- हमने पुलिस में शिकायत की थी, पर उसे गंभीरता से नहीं लिया गया
15 मई की सुबह करीब 5:45 बजे गिरीश ने वीरापुर ओनी स्थित अंजली के घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही अंजली ने दरवाजा खोला, विश्वा ने उसकी गर्दन पर चाकू से वार किया और वहां से फरार हो गया। अंजली की बहन यशोदा ने उसका मर्डर होते हुए देखा।

यशोदा ने मीडिया को बताया कि गिरीश मेरी बहन को कुछ समय से परेशान कर रहा था। उसने अंजली को प्रपोज किया था, लेकिन अंजली ने मना कर दिया। वह अंजली पर दबाव बना था कि वह उसके साथ मैसुरु जाए। उसने अंजली को धमकी भी दी थी कि अगर वह नहीं मानी तो उसका हश्र भी नेहा हिरेमथ जैसा होगा। हमने गिरीश की धमकियों के बारे में पुलिस को बताया पर उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज मेरी बहन जिंदा नहीं है।

अंजली के पिता मोहन ने बताया कि करीब 7 महीने पहले अंजली ने बताया था कि गिरीश उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद मैंने गिरीश को चेतावनी दी थी। लेकिन आज सुबह मेरी बेटी की उसी शख्स के हाथों मौत हो गई। आरोपी को सजा मिलनी ही चाहिए। नेहा के परिवार ने कहा कि किसी लड़की के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा अंजली के साथ हुआ।

नेहा के पिता बोले- पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही
नेहा हिरेमथ के पिता कांग्रेस काउंसिलर निरंजन हिरेमथ ने अंजली के परिवार से मुलाकात की और राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कर्नाटक सरकार की आलोचना की। उन्होंने हुबली-धारवाड़ की पुलिस कमिश्नर रेणुका सुकुमार को सस्पेंड किए जाने की भी मांग की।

निरंजन हिरेमथ ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या के एक महीने से कम समय में वैसा ही दूसरा मर्डर हुआ है। मैं लगातार राज्य सरकार और गृहमंत्री जी परमेश्वर से रिक्वेस्ट कर रहा हूं कि ऐसे मामलों के लिए अलग कानून लाएं। पुलिस अंजली के केस में आरोपी को पकड़ने में असफल रही है। जब आरोपी ने अंजली को धमकी दी थी तभी पुलिस को बचाव के उपाय करने चाहिए थे।

पुलिस कमिश्नर बोलीं- हमने एक इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल को सस्पेंड किया

पुलिस कमिश्नर रेणुका सुकुमार ने कहा कि बेंदिगेरी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर चंद्रप्पा चिक्कोड़ी और महिला पुलिस कॉन्स्टेबल रेखा हवरेड्‌डी को सस्पेंड कर दिया गया है। अंजली आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बेंदिगेरी पुलिस स्टेशन गई थी, लेकिन पुलिस ने अंजली की शिकायत पर एक्शन लेने की बजाय उसे वापस भेज दिया। विक्टिम की बहन की शिकायत पर एक जांच बैठाई गई और हमने एक्शन लिया।

ये खबर भी पढ़ें…

कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या:लड़की के पिता और BJP ने लव जिहाद बताया, सिद्धारमैया बोले- हत्या निजी कारणों से की गई

कर्नाटक के हुबली स्थित बीवीबी कॉलेज कैंपस में गुरुवार (18 अप्रैल) को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की 23 साल की बेटी नेहा हिरेमथ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नेहा MCA फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थीं। उसी कॉलेज के एक ड्रॉपआउट स्टूडेंट फैयाज खोंडुनाईक (23) ने नेहा के गले, पेट सहित शरीर पर चाकू से 7 वार किए।

जपा और लड़की के पिता ने भी घटना को लव जिहाद का मामला बताया। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने उनकी बेटी को फंसाने की योजना बनाई थी। वे उसे धमकी दे रहे थे, लेकिन हमारी लड़की ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *