woman from Dubai forcibly entered Aditya Roy Kapur house | आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला: गिफ्ट्स देने के बहाने ली एंट्री, हाउस हेल्पर ने दर्ज कराया केस; पुलिस ने लिया हिरासत में

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब एक्टर आदित्य रॉय कपूर के मुंबई स्थित घर में भी एक महिला ने घुसने की कोशिश की। जिसे सोमवार को खार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबरन घर में प्रवेश करने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना तब हुई जब आदित्य घर पर मौजूद नहीं थे।

शूटिंग पर थे एक्टर, घर पर केवल हाउस हेल्प मौजूद थी

पुलिस एफआईआर के मुताबिक, यह घटना 26 मई की है। आदित्य का घर मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित रिजवी कॉम्प्लेक्स में है। शाम करीब छह बजे जब घर पर केवल उनकी हाउस हेल्पर संगीता पवार मौजूद थीं और एक्टर शूटिंग के लिए बाहर थे, तब दरवाजे की घंटी बजी।

संगीता के दरवाजा खोलने पर एक 47 वर्षीय महिला ने उनसे पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है। वह उनके लिए कुछ कपड़े और गिफ्ट्स लेकर आई है। महिला की बातों पर भरोसा करते हुए संगीता ने उसे अंदर आने दिया।

घर से जाने के लिए राजी नहीं थी महिला

FIR के अनुसार, जब हाउस हेल्पर ने महिला से पूछा कि क्या उसने आदित्य रॉय कपूर से मिलने के लिए पहले से समय लिया है, तो महिला ने हां में जवाब दिया और कहा कि उसे शाम 6 बजे का समय दिया गया है। बाद में जब आदित्य घर लौटे, तो संगीता ने उन्हें महिला के बारे में बताया। इस पर एक्टर ने महिला को पहचानने से साफ इनकार कर दिया।हाउस हेल्पर के बार-बार कहने के बावजूद जब महिला घर से जाने के लिए तैयार नहीं हुई, तो इस मामले की जानकारी एक्टर की मैनेजर और पुलिस को दी गई।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

खार पुलिस मौके पर एक्टर के घर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दीकी बताया, जो दुबई की रहने वाली है और 47 वर्ष की है। महिला ने कहा वो आदित्य की फैन है और उनके लिए गिफ्ट्स लेकर आई थी। हालांकि, जब महिला से एक्टर के घर तक पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उसने सवाल को टालना शुरू कर दिया।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि उसने अवैध रूप से एक्टर के घर में प्रवेश किया, जिसमें आपराधिक मंशा हो सकती है। महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(2) (घर में घुसपैठ या घर में सेंध लगाने के लिए सजा ) के तहत एफआईआर दर्ज की।

सलमान के घर पर भी जबरन घुसा था शख्स

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान की बिल्डिंग में भी एक शख्स और महिला जबरन घुस गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और उनसे इस मामले में पूछताछ की गई थी।

—————–

इससे जुड़ी खबर पढ़ें..

सलमान खान के गैलेक्सी-अपार्टमेंट में घुसा छत्तीसगढ़ का युवक:आरोपी को एक बार भगाया तो फिर कार में छिपकर आया; पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर में छत्तीसगढ़ का एक युवक घुस गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने भी गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इसे भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। दोनों मामलों की जांच जारी है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *