Woman Crushed by Tractor-Trolley in Karnal: Fatal Accident Near Bid Mazra Village | करनाल में महिला को ट्रैक्टर-ट्राली ने कुचला: महिला के सिर से उतरा ट्राली का पहिया,चाचा के साथ लौट रही मायके से ससुराल – Karnal News

हादसे में मृतक तब्सुम की फाइल फोटो।

करनाल के बीड़ माजरा गांव के नजदीक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके में दादा के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रही थी। हादसा इतना भयावह था कि आ

.

मृतका की पहचान 29 वर्षीय तब्सुम पत्नी परवेज अली कोयर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका सग्गा गांव में था। वह अपने पति के साथ पानीपत के राज नगर में रहती थी। उसकी शादी लगभग 9 साल पहले हुई थी। जिससे उसको दो बच्चे है, जिसमें एक 8 साल का है और दूसरा 6 साल का है। दोनों की बच्चे तीसरी और एलकेजी में पढ़ते है। सग्गा गांव में करीब 20 दिन पहले तब्सुम के 65 वर्षीय दादा शकील का निधन हो गया था। उनका 20वां था, उसी शोक कार्यक्रम में वह हिस्सा लेने के लिए पहुंच रही थी।

महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजन।

महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजन।

चूंकि उसके चाचा भी पानीपत रहते है, इसलिए वह अपने चाचा के साथ बाइक पर सवार होकर सग्गा गांव में जा रही थी। बाइक उसके चाचा रियाज चला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बीड़ माजरा के पास पहुंची, पीछे से एक कार से बाइक टच हो गई। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पत्नी की मौत के बाद रात को मौके पर पहुंचा पति परवेज अली।

पत्नी की मौत के बाद रात को मौके पर पहुंचा पति परवेज अली।

पीछे बैठी महिला नीचे गिरी, ट्रैक्टर ने कुचल दिया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और पीछे बैठी तब्सुम सड़क पर गिर गई। उसी समय ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे कुचल दिया और पहिया सिर पर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस करनाल भेज दिया।

महिला की मौत के बाद रात को सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजन।

महिला की मौत के बाद रात को सिविल अस्पताल में पहुंचे परिजन।

दो मासूम बच्चों की मां थी तब्सुम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

रियाज ने बताया कि तब्सुम का मायका सग्गा गांव में है। तब्सुम के दो छोटे बच्चे हैं, जिनकी उम्र 6 और 7 साल है। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा

तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मृतका तब्सुम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है और आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *