West Bengal Kolkata Employee Knife Attack Video | Amit Kumar Sarkar | छुट्टी न मिलने पर 4 सहकर्मियों को चाकू मारा: खून से सना चाकू लेकर सड़क पर घूमता रहा; बंगाल के सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल

कोलकाता2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
छुट्टी लेने को लेकर सरकारी कर्मचारी का अपने सहकर्मियों से झगड़ा हो गया।  जिसके बाद उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया। - Dainik Bhaskar

छुट्टी लेने को लेकर सरकारी कर्मचारी का अपने सहकर्मियों से झगड़ा हो गया।  जिसके बाद उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया।

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सरकारी कर्मचारी ने छुट्टी न मिलने पर 4 साथी कर्मचारियों पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद वो खून से सना चाकू लेकर सड़क पर घूमता रहा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर 24 परगना जिले के सोदेपुर के घोला का रहने वाला अमित सरकार पश्चिम बंगाल सरकार के टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में है। वो अभी कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में कारीगरी भवन में पोस्टेड है।

शुक्रवार सुबह छुट्टी को लेकर उसका साथी कर्मचारियों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने उनपर चाकू से हमला कर दिया। चारों घायलों- जयदेव चक्रवर्ती, शांतनु साहा, सार्था लाते और शेख सताबुल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

अमित सरकार सड़क पर चाकू लेकर भागने लगा। इस दौरान कोलकाता पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

अमित सरकार सड़क पर चाकू लेकर भागने लगा। इस दौरान कोलकाता पुलिस ने रोकने की कोशिश की।

चाकू लेकर घूमने का वीडियो वायरल

हमला करने के बाद अमित सरकार ऑफिस से निकलकर सड़क पर भागने लगा। राहगीरों ने इसकी वीडियो बना ली। इन वीडियो में वो दिनदहाड़े चाकू लेकर घूमते दिख रहा है, उसकी पीठ पर एक बैग और हाथ में एक और बैग है। वो राहगीरों को उसके पास न आने की चेतावनी दे रहा है।

पुलिस को मानसिक बीमार होने का संदेह

पुलिस का कहना है कि सीनियर्स ने जब अमित को छुट्टी देने से मना कर दिया गया तो वह भड़क गया। उन्हें छुट्टी क्यों नहीं दी गई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। सरकार को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस को उसके मानसिक बीमार होने का संदेह है।

चाकू मारने से जुड़ी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

चेन्नई-कैंसर पेशेंट के बेटे ने डॉक्टर को चाकू मारा:आरोपी को लगता था मां को गलत दवा दी जा रही

चेन्नई के सरकारी अस्पताल में बुधवार को एक कैंसर पेशेंट महिला के बेटे ने डॉक्टर पर चाकू से 7 वार किए। डॉक्टर के सिर, पेट, सीने पर चोटें आई हैं। उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विग्नेश है, वो अपनी मां के इलाज से नाखुश था। उसे लगता था कि डॉक्टर बालाजी उसकी मां को गलत दवाइयां दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

बेंगलुरु में शख्स ने चाकू मारकर गर्लफ्रेंड की हत्या की: पुलिस को शक- बॉडी के टुकड़े करना चाहता था आरोपी

बेंगलुरु में एक शख्स ने चाकू मारकर अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर किया और एक दिन उसकी डेडबॉडी के साथ रहा। घटना इंदिरानगर के एक सर्विस अपार्टमेंट की है। मृतक लड़की का नाम माया गोगोई डेका (19) है, जबकि संदिग्ध आरोपी का नाम आरव हनोय (21) है। विक्टिम असम की रहने वाली थी, जबकि आरोपी केरल के कन्नूर का रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *