- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Weekly Horoscope From 16 To 22 November, Saptahik Rashifal In Hindi, Weekly Rashifal, Aries Horoscope, Aquarius Horoscope In Hindi, Aaj Ka Rashifal
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इस सप्ताह यानी 16 से 22 नवंबर तक मेष राशि के लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा, इनके प्रयास सफल होंगे। मिथुन राशि के लोग तनाव मुक्त रहेंगे। सिंह राशि के लोग घर से जुड़ी नई योजना बनाएंगे। धनु राशि के लोगों मेहनत का फल मिल सकता है। कुंभ राशि के लोगों को अटका धन मिल सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रह सकता है…
पॉजिटिव– इस सप्ताह उत्तम ग्रह स्थिति है, इसका भरपूर फायदा उठाएं। रुके हुए कार्यों को मन मुताबिक तरीके से करने का प्रयास सफल होगा। कोई पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। अगर घर के बदलाव संबंधी कोई योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है।
नेगेटिव– पब्लिक प्लेस पर किसी बात को लेकर विवादित स्थिति रह सकती है। बातचीत करते समय उचित शब्दों का चयन करें। युवाओं में आलस की वजह से काम को टालने की प्रवृत्ति भी रहेगी। किसी भी काम को शुरू करने से पहले भ्रमित होने से बचें।
व्यवसाय– व्यवसाय में कोई रुका हुआ कार्य पुन: शुरू होने से इनकम भी बढ़ेगी। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी काम में आपके सहयोगी की सलाह फायदेमंद रहेगी। साथ ही अपने माल की गुणवत्ता पर अधिक ध्यान दें।
लव– पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। मनोरंजन और शॉपिंग में समय व्यतीत करने से आपसी संबंधों में अधिक मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य– व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। सर्वाइकल और कंधों में दर्द जैसी स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी
भाग्यशाली अंक- 2
पॉजिटिव– ये सप्ताह बहुत ही सुखद होगा। इनके निर्णय ज्यादा प्रभावी रहेंगे। पुराने विवादों को सुलझाने का उचित समय है। युवाओं को अपना कोई लक्ष्य निर्धारित करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा और सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव– सप्ताह के अंत में किसी काम में व्यवधान आ सकते हैं। बेहतर होगा कि अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। संतान पक्ष की परेशानियों का समाधान करने में आपका सहयोग आवश्यक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से को शांत रखें।
व्यवसाय– अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में बाहरी लोगों को अपने काम में हस्तक्षेप न करने दें। पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। खानपान से संबंधित व्यवसाय में फायदा होगा। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्य मिलेगा, साथ ही प्रमोशन भी संभव है।
लव– अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी है। इससे आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नव विवाहितों का कोई मनोरंजन प्रोग्राम बन सकता है।
स्वास्थ्य– मन में कुछ चंचलता रहने से अपने कार्यों पर फोकस रखना मुश्किल होगा। उदासी और आलस जैसी स्थिति हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग- 6
भाग्यशाली अंक- सफेद
पॉजिटिव– सप्ताह मन मुताबिक रहेगा। कलात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। आप फ्रेश और तनावमुक्त रहेंगे और अपने अंदर एक नई ऊर्जा का संचार महसूस होगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी बात चल सकती है।
नेगेटिव– व्यक्तिगत अथवा परिवार से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय बिना सोच-विचार किए न लें। आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। जिसका असर परिवार पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे, इससे नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय– अभी व्यवसाय में कोई नया काम अथवा योजना कामयाब नहीं होगी, लेकिन व्यवसाय स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि आपकी लापरवाही से कर्मचारी भी काम पर ध्यान नहीं देंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है।
लव– पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। गलत प्रे संबंध का प्रभाव आपके घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य– कभी-कभी आपकी विचलित मानसिक स्थिति का नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर हो सकता है। मेडिटेशन योगा आदि करना इसका बेहतरीन समाधान है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 8
पॉजिटिव– कुछ खास लोगों के साथ मिलने का मौका मिलेगा। कुछ समय से आप जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे, उन कार्यों को पूर्ण करने का समय आ गया है। अपनी अन्य जिम्मेदारियों को भी बड़ी सहजता से निपटा लेंगे। विद्यार्थियों की किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्याएं दूर होंगी।
नेगेटिव– किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर तनाव न हावी होने दें और अपना मनोबल बनाए रखें। इस बात का भी ध्यान रखें, कि आपका गुस्सा या कटु वाणी दूसरों को चोट पहुंचा सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनें और सुलझाने का भी प्रयास करें।
व्यवसाय– कारोबार संबंधी किसी योजना को साकार करने का अनुकूल समय है। साथ ही मार्केट के कार्यों में और संपर्कों को और अधिक मजबूत करने में भी ध्यान दें। बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा, इस वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ेगा।
लव– घर में व्यवस्थित और अनुशासित वातावरण रहेगा। कुछ समय अपने लव पार्टनर के लिए निकालने से संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– काम के साथ अब आराम भी लेने की आवश्यकता है। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और चिड़चिड़ापन जैसी स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 9
पॉजिटिव– इस सप्ताह परिवार के साथ किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का विचार बनेगा। अगर किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो तुरंत निर्णय लें। घर में भी साज-सज्जा संबंधी किसी बदलाव पर योजना बन सकती है।
नेगेटिव– जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले उस पर गंभीरता से सोच-विचार अवश्य कर लें। किसी भी तरह का रिस्क न लें। अपने स्वभाव में भी परिपक्वता लाना जरूरी है।
व्यवसाय– वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ कुछ नए कार्यों में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। कला और मीडिया क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होने की उम्मीद है। विदेशी कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी।
लव– घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा, मित्रों और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य– वर्तमान वातावरण का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- पिंक
भाग्यशाली अंक- 5
पॉजिटिव– पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान इस सप्ताह मिलने से उत्साह बढ़ेगा। पारिवारिक गतिविधियों और व्यवस्था को बनाए रखने में भी आपका योगदान रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव– इस समय कोई भी दूरदराज की यात्रा करना समय और धन का नुकसान ही रहेगा। पड़ोसियों के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। इसकी वजह से आपके परिवार में भी तनाव रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाह रहेंगे।
व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से भी विचार-विमर्श अवश्य करें, तो अपने कार्यों को अच्छी तरह अंजाम दे पाएंगे। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत लोगों को प्रमोशन संबंधी न्यूज मिलने की संभावना है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोगों पर काम का दबाव रहेगा।
लव– परिवार का आपसी तालमेल घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। किसी मित्र से मुलाकात खुशी देगी।
स्वास्थ्य– अत्यधिक काम के बोझ से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। अपने स्वास्थ्य का भी जरूर ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- स्लेटी
भाग्यशाली अंक- 1
पॉजिटिव– परिवार के साथ किसी महत्वपूर्ण फैसले पर विचार-विमर्श होगा। आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई हल भी मिलेंगे। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको मनपसंद उपहार मिल सकता है।
नेगेटिव– इस समय सिर्फ आवश्यक खर्चे ही करें। व्यर्थ के खर्चों पर काबू रखें। सप्ताह मध्य बाद कोई अप्रिय सूचनाएं मिलने से घर में उदासी का माहौल भी बन सकता है। अपना तथा परिवारजनों मनोबल मजबूत रखना जरूरी है।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपके ज्यादा अनुशासित व्यवहार की वजह से कर्मचारी आपसे कुछ नाराज हो सकते हैं। महिलाएं अपने व्यवसाय के प्रति ज्यादा सजग रहेंगी और सफलता भी हासिल करेंगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी।
लव– पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, प्रेम संबंध की वजह से घरवालों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है।
स्वास्थ्य– ज्यादा तनाव उत्पन्न करने वाले कारणों से दूर रहें। कुछ समय अपने खुद के लिए भी व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला
भाग्यशाली अंक- 3
पॉजिटिव– इस सप्ताह आपका सोच-समझकर निर्णय लेना और कोशिश करके अधिकतर काम स्वयं ही निपटाना आपको सफलता देगा। दिक्कत आने पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद आपके लिए बहुत ही सहायक रहेगी। अभिभावकों के मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए आशीर्वाद स्वरुप रहेगा।
नेगेटिव– युवाओं का अधिकतर समय मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। इस वजह से उनके महत्वपूर्ण कार्य अटक भी सकते हैं। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से वार्तालाप करते समय लापरवाही अवश्य रखें, क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है।
व्यवसाय– कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। वित्तीय मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही होना नुकसान का कारण बनेगा। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उसकी जानकारी हासिल कर लें। ऑफिस के काम में दिक्कतें बढ़ेंगी।
लव– व्यक्तिगत और व्यावसायिक समस्याओं को घर की व्यवस्था पर हावी न होने दें। कुछ समय परिवारजनों के साथ जरूर व्यतीत करें। लव पार्टनर का प्रेम और सानिध्य मिलेगा।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नजला, जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही न बरतें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- भगवा
भाग्यशाली अंक- 7
पॉजिटिव– इस सप्ताह का अधिकतर समय मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान और आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। युवा अपने भविष्य को लेकर की गई मेहनत के परिणाम पाने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव– सहकर्मियों और पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रखें, क्योंकि अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। इस समय उधारी लेनदेन न करें, वर्ना इस वजह से आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें।
व्यवसाय– व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में बेहतरीन सफलता मिल सकती हैं, लेकिन लाभ की स्थिति अभी सामान्य ही रहेगी। इसलिए उचित समय का इंतजार करें। नई योजनाओं पर अभी निवेश न करें। सरकारी कामकाज पूरे होंगे, सिर्फ उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल रखने की जरूरत है।
लव– वैवाहिक रिश्ते में नोकझोंक हो सकती है। ध्यान रखें, गलत संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही करना ठीक नहीं है। कोई पुरानी समस्याओं उभर सकती है। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- बसंती
भाग्यशाली अंक- 4
पॉजिटिव– इस सप्ताह काफी व्यस्तता रहेगी और आपकी सभी गतिविधियां व्यवस्थित भी हो जाएंगी। इस वजह से आप खुद को बहुत ही हल्का-फुल्का और तनावमुक्त महसूस करेंगे। युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ नया भी सीखने को मिलेगा।
नेगेटिव– किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं, लेकिन आपके अपने कार्यों में व्यवधान आने से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय– व्यवसायिक मामलों में सावधानी बरतने से नुकसान को बचाया जा सकता है। निवेश के मामले में तुरंत निर्णय लें। नई उपलब्धियां सामने आयें तो ज्यादा सोच-विचार करने में समय न लगाएं। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली से उच्चाधिकारियों के समक्ष आपकी छवि बेहतर बनेगी।
लव– पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। इसका असर घर की व्यवस्था पर न पड़ने दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में बहुमूल्य समय खराब न करें।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन ज्यादा भीड़-भाड़ तथा पोलूशन जैसे स्थान पर जाने से परहेज करें। इंफेक्शन की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी
भाग्यशाली अंक- 8
पॉजिटिव– परिवार के साथ सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक उत्सव में जाने का प्रोग्राम भी बनेगा। कहीं फंसा हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर होगी।
नेगेटिव– नकारात्मक परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन हर भी मिल जाएंगे। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें, गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। बच्चे की किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से चिंता रहेगी, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।
व्यवसाय– काम काज में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। आप कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। उसे पूरा करने में सफल भी रहेंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को स्थगित रखें। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें।
लव– काफी समय बाद रिश्तेदारों का मेल-मिलाप खुशी प्रदान करेगा। घर में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। इन संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य– महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक रहें, क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका लग रही है।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 5
पॉजिटिव– ये सप्ताह व्यवस्थित रहेगा। थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने रुचि पूर्ण और मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें। ऐसा करने से आपको सुकून और नई ऊर्जा महसूस होगी। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव– प्रैक्टिकल बनें। भावुकता की स्थिति में कोई आपका इस्तेमाल कर सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा न लगाएं, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में भी ध्यान देना जरूरी है।
व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे, लेकिन पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। अधिकतर काम घर से ही फोन से संचालित हो जाएंगे। मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में अचानक ही कुछ खर्चे आ सकते हैं।
लव– व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा और पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य– इंफेक्शन और एलर्जी की समस्याओं के निवारण के लिए प्रदूषित वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी
भाग्यशाली अंक- 6
