Weather Update ; Rain Alert City Temperature | Chandigarh Punjab | 10 जिलों में बारिश की संभावनाएं: सामान्य से 3 डिग्री पंजाब, चंडीगढ़ 5.4 डिग्री गर्म; सितंबर में 48 फीसदी कम बरसे बादल – Amritsar News

पंजाब के अमृतसर में सुबह के समय खिली धूप।

पंजाब और चंडीगढ़ में तापमान में बढ़ौतरी लगातार जारी है। चंडीगढ़ का तापमान जहां सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक है, वहीं पंजाब का तापमान 3 डिग्री अधिक है। बीते दिन मंगलवार चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंजाब का सर्वाधिक तापमान 38.

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अब लोगों को बीते कुछ समय से पड़ रही गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। पंजाब और चंडीगढ़ में आज बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में सामान्य बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।

वहीं, इनसे सटे चंडीगढ़ व पंजाब के जिलों अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और एसबीएस नगर में भी बारिश होने के आसार बन रहे हैं। जबकि पंजाब के सभी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने वाला है।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।

पंजाब-चंडीगढ़ में सूखे जैसे हालात

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार पंजाब में सूखे जैसे हालात बन रहे हैं। पंजाब में 1 से 24 सितंबर तक सामान्य से 48 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि चंडीगढ़ में इन दिनों में 8 फीसदी ही कम बारिश हुई है। चंडीगढ़ मकं अभी तक 114.5 मिमी बारिश हो चुकी है।

पंजाब में इन दिनों में सामान्यता 68.2 मिमी बारिश होती है, जबकि अभी तक मात्र 35.7 मिमी ही बारिश दर्ज की गई है। पंजाब में सबसे कम बारिश कपूरथला में हो रही है। जहां अभी तक मात्र 5.3 मिमी ही बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 94 फीसदी कम बारिश है।

चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का तापमान।

चंडीगढ़ व पंजाब के शहरों का तापमान।

चंडीगढ़- पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़- बीते दिन अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिकर रहा। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 26 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर- मंगलवार का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- मंगलवार का तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा, तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- बीते दिन अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- मंगलवार शाम का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- मंगलवार का तापमान 36.9 डिग्री रहा। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *