Weather Update। Cold Web City Temperature। Punjab Chandigarh | पंजाब-चंडीगढ़ में सुबह-शाम ठंड: 27 के बाद तेजी से गिरेगा तापमान, आज साफ रहेगा मौसम, मंडी गोबिंदगढ़ का AQI 164 दर्ज – Punjab News

पंजाब और चंडीगढ़ में 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम।

पंजाब और चंडीगढ़ में (आज) शुक्रवार को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह शाम भले ही हल्की ठंड हो गई, लेकिन दोपहर में गर्मी रहेगी। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहेगा। 27 तारीख के बाद मौसम बदलेगा। इसके बाद ठंड भी बढ़ेगी।

.

वहीं, बारिश की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान मे एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 37 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, पराली जलाने से हवा प्रदूषित होने लगी है।

पंजाब के बड़े शहरों की AQI स्तर की बात करे सभी की हवा प्रदूषित होने लग पड़ रही है। अमृतसर का AQI 169 पर पहुंच गया है। सुबह छह बजे यह दर्ज किया गया है। जबकि बठिंडा AQI 162, जालंधर 107, खन्ना 118, लुधियाना का AQI 107, मंडी गोबिंदगढ़ AQI 164, रूपनगर AQI 145 और पटियाला का AQI 118 दर्ज किया गया है। वहीं, माहिरों की मानें तो आगे भी बढ़ सकता है।

अमृतसर की DC साक्षी साहनी ने पराली जलाने वाली जगहों का लिया जायजा।

अमृतसर की DC साक्षी साहनी ने पराली जलाने वाली जगहों का लिया जायजा।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – वीरवार अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – वीरवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – वीरवार शाम तापमान 34. 0 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 से 33 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – वीरवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा । तापमान 20 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – वीरवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया, आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 19 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *