Weather suddenly changed in Ranchi | झारखंड में बदला मौसम, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी: 24-25 सितंबर को हो सकती है बारिश, गोड्डा रहा सबसे गर्म – Ranchi News

बंगाल की खाड़ी में में आए साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से बीते तीन दिन पूरे राज्य में बारिश हुई। लेकिन 24 घंटे में ही मौसम फिर से गर्म हो गया है। झारखंड के अधिकांश जिलों में सुबह से तेज धूप निकल रही है।

.

इस तेज धूप ने राजधानी रांची सहित पूरे स्टेट में अधिकतम तापमान को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ चुका है। हालांकि, आज राज्य के कई हिस्से में हल्की बारिश की बात कही गई है।

बीते 24 घंटे में मानसून की गतिविधियां कमजोर रही हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। आंकड़े में देखें तो सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में 16.8 एमएम बारिश हुई है।

जबकि सबसे अधिक तापमान की बात करें तो गोड्डा सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 37.3 डिग्री पहुंच गया है। वहीं सबसे कम तापमान रांची जिले का रहा है। आंकड़ों में यहां का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री है। वहीं मौसम विभाग की माने तो 24 और 25 को बादल छाने और बारिश के आसार हैं।

बोकारो में सुबह से मौसम साफ है।

बोकारो में सुबह से मौसम साफ है।

बारिश नहीं, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अभी मानसून की बारिश की उम्मीद फिलहाल नहीं दिख रही है। लोकल डिस्टरबेंस से कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की बात तो नहीं कही है पर मेघ गर्जन और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जरूर जारी किया है। 21 से लेकर 23 सितंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं नजर आ रहा है। 24 और 25 को बादल छाने और बारिश के आसार हैं।

कैसा रहेगा आज का तापमान रांची सहित झारखंड के तापमान की बात करें तो जहां गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री था, वहीं आज 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री था तो आज 22 डिग्री रहने की संभावना है। बारिश की बात की जाए तो कहीं-कहीं हल्की 20 से 25 मिमी की बारिश संभव है। रांची में 16 फीसदी अधिक बारिश इस बार रांची में मानसून काफी बढ़िया रहा है। यहां पर कुल मिलाकर 1158.1 (संभावित 971.2) मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। जिस वजह से रांची के नदी व तालाब लबालब भरे हुए नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी में काफी अच्छी बारिश हुई है। इससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज होगा और गर्मी में पानी की समस्या न के बराबर होगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *