Weather Report ; Stubble Burning Cases Rise No Rain Expected | Punjab Chandigarh | सख्ती के बाद भी पराली जलना जारी: चंडीगढ़ 300, पंजाब के 5 शहरों में 200 से अधिक एक्यूआई; तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक – Amritsar News


अमृतसर में सुबह के समय छाई स्मॉग।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिसका असर पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ भी देखने को मिल रहा है। अभी तक पंजाब में 5299 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से 3162 मामले सिर्फ बीते 10 दिन में दर्ज किए गए। पंजाब में सख्ती के बावजूद इसे

.

पंजाब में पराली जलाना ना रुकने के कारण चंडीगढ़ रेड जोन में पहुंच चुका है। जबकि पंजाब के 5 जिले ओरेंज अलर्ट पर हैं। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) शनिवार मध्यरात्रि 325 और अधिकतम 408 दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में सबसे अधिक एक्यूआई 280 दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक 360 दर्ज हुआ। अमृतसर में एक्यूआई 240 रहा, जबकि सर्वाधिक 312 तक पहुंच गया। इसी तरह बठिंडा का एवरेज एक्यूआई 170, जालंधर का 173, खन्ना का 202, लुधियाना का 216, पटियाला का 148 और रूपनगर का 225 दर्ज किया गया है।

प्रदेश में पराली प्रबंधन जांचेगी कमेटी

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब में पराली प्रबंधन की जांच करने के लिए केंद्र से टीम आ रही है। 13 नवंबर को ये टीम पंजाब में होगी। यहां ये टीम प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण और कृषि विभाग से बातचीत कर उनके प्रयासों की जांच करेगी। दरअसल, सख्ती के बाद भी पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

पंजाब में पराली जलाने की सबसे अधिक मामले संगरूर में दर्ज किए गए हैं। जहां 887 एफआईआर हुई हैं। वहीं अमृतसर में 633 और तरनतारन में 612 मामले दर्ज किए गए।

पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग की तरफ से भी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावनाएं नहीं बन रहीं। यही कारण है कि प्रदूषण से और पड़ रही गर्मी से भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। पंजाब का न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 5.8 डिग्री कम है।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों को तापमान

चंडीगढ़- शुक्रवार का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री रहा। आज तापमान 16 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की स्मॉग दिखेगी, बाद में आसमान साफ रहेगा।

अमृतसर- शुक्रवार शहर का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं स्मॉग का असर यहां दिखेगी।

जालंधर- शुक्रवार का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं स्मॉग का असर यहां दिखेगी।

लुधियाना- बीती शाम का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की स्मॉग दिखेगी, बाद में आसमान साफ रहेगा।

पटियाला- शुक्रवार शहर का तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 18 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की स्मॉग दिखेगी, बाद में आसमान साफ रहेगा।

मोहाली- शुक्रवार अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा। आज तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्की स्मॉग दिखेगी, बाद में आसमान साफ रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *