दिसंबर की शुरुआत के बाद भी पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री और चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं, आने वाले कई दिनों तक ना तो पंजाब और ना ही चंडीगढ़ में बारिश के
.
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पाकिस्तान-अफगानिस्तान पर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस टर्फ एक्टिवेट हुआ है, लेकिन वे काफी कमजोर स्थिति में है। आज हिमाचल प्रदेश के ऊपरी व मध्य पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं। अगर आने वाले दिनों में बर्फबारी होती है तो उसका असर पंजाब-चंडीगढ़ पर भी होगा और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ में आने वाले दिनों में बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। जिनके चलते दोनों राज्यों में मौसम शुष्क रहने व धूप खिलने का अनुमान है।
प्रदूषण में सुधार देखने को मिल रहा
पंजाब और चंडीगढ़ दोनों जगह प्रदूषण में सुधार देखने को मिल रहा है। पराली जलाने की घटनाओं में कमी आने के बाद ये परिवर्तन भी आया है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मॉनिटरिंग सिस्टम को भी बंद कर दिया गया। पंजाब सरकार का अनुमान है कि इस साल 70 फीसदी कम पराली जलाई गई है।
जिसके चलते चंडीगढ़ के प्रदूषण में कमी देखने को मिली। चंडीगढ़ में सभी मॉनिटरिंग सेंटरों में एक्यूआई 200 से कम पाया गया। वहीं पंजाब में भी एक्यूआई 200 से कम पाया गया। वहीं बठिंडा में एक्यूआई 72 और खन्ना में 97 पाया गया है।
चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान
चंडीगढ़- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
अमृतसर- आज आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
जालंधर- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।
पटियाला- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।
मोहाली- आज हल्की धुंध रहेगी। तापमान 9 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।