रतलाम में कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार की सुबह धूप निकलने से राहत भरी रही। आज मौसम पूरी तरह से खुला। वहीं शीतलहर और रात में ओस गिरने के कारण न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री पर जा पहुंचा है। ये तापमान में 2.3 डिग्री लुढ़का गया है। अधिकतम तापमान 0.3 बढ़ा है। आ
.

गुरुवार को धूप निकलने से राहत रही।
नए साल की शुरुआत भले घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के साथ हुई। लेकिन अगले दिन आसमान साफ होने से धूप निकली। सूरत के तेवर ने सभी को ठंड से राहत महसूस कराई। लेकिन ठंड का असर बना हुआ है। मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है, जिससे प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलने से हवा की रफ्तार तेज होगी। इससे ठंड का असर और बढ़ेगा। इस कारण जनवरी माह में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर भी चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। जनवरी के मौसम की बात करें तो इस माह ठंड का असर ज्यादा रहेगा। दिन व रात ठंडा रहेगा।
तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम के पारे में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। नए साल के पहले दिन न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा है। इसके पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा था।
पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर
दिनांक | अधिकतम | न्यूनतम |
1 जनवरी | 23.5 | 8.2 |
31 दिसंबर | 23.2 | 10.5 |
30 दिसंबर | 23.0 | 8.4 |
29 दिसंबर | 20.5 | 13.5 |
28 दिसंबर | 23.0 | 16.5 |
(आंकड़े डिग्री सेल्सियस में)