Weather Conditions ; City Temperature Air Pollution | Chandigarh Punjab | पंजाब-चंडीगढ़ में सामान्य से अधिक हुआ तापमान; हल्की बढ़ौतरी दर्ज: प्रदूषण को लेकर ओरेंज अलर्ट; आंखों में जलन, सांस की बीमारियां बढ़ी – Amritsar News

पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिली है। पंजाब का औसतन तापमान 0.5 डिग्री और चंडीगढ़ का औसतन तापमान 0.1 डिग्री बढ़ा है। जिसके बाद पंजाब के तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री और चंडीगढ़ का 3 डिग्री अधिक पाया गया है। बठिंडा

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले सात दिनों तक पंजाब में बारिश ना होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे ही हालात चंडीगढ़ में भी बने हुए हैं। हालांकि सुबह के न्यूनतम तापमान में कमी जारी है। दिन रात के अंतर के कारण लोगों को सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को बयान करती सैटेलाइट इमेज।

पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को बयान करती सैटेलाइट इमेज।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के दो शहर ओरेंज अलर्ट पर

चंडीगढ़ सहित पंजाब में प्रदूषण का स्तर चिंताजनक स्थिति में पहुंच चुका है। चंडीगढ़ और पंजाब के अमृतसर व मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण का स्तर 200 एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के पार हो चुका है। यानी कि यहां ओरेंज अलर्ट जारी हो चुका है।

चंडीगढ़ की बात करें तो यहां प्रदूषण का स्तर 200 को पार कर 210 एक्यूआई तक पहुंच चुका है। अमृतसर में प्रदूषण का स्तर 221 एक्यूआई और मंडी गोबिंदगढ़ में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा जालंधन में एक्यूआई 170, खन्ना में 156, लुधियाना में 193, पटियाला में 151 और रूपनगर में एक्यूआई 110 दर्ज किया गया। यहां भी प्रदूषण को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोग

चंडीगढ़ सहित पंजाब में प्रदूषण के स्तर ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। आंखों में जलन की समस्याएं आम हो गई हैं। वहीं दमा व सांस की बिमारी से ग्रस्त लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। लोगों में सांस की बिमारियां बढ़ी हैं।

डॉक्टर्स लोगों को इस स्थिति में बाहर ना निकलने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं, जरूरत पड़ने पर बाहर निकलने से पहले मास्क पहनने के लिए कहा जा रहा है।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।

चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों का तापमान

चंडीगढ़- बुधवार अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 18 से 33 के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली- अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर- बीती शाम अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर- बुधवार शाम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 20 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना- बुधवार का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रहा। आज तापमान 19 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *