गया जिला पुलिस ने मउ थाना क्षेत्र के दरियापुर से 50 हजार रुपए के एक इनामी अपराधी अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 7 मुकदमे दर्ज थे। बीते वर्ष ही उसने अपने ही गांव में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
.
इस मामले में वह फरार चल रहा था। वह मुंबई और बिहार के औरंगाबाद में शरण लिए हुए था। वह जिला टॉप, 10 अपराध कर्मियों की लिस्ट में शुमार था। उसके खिलाफ हत्या, आर्म्स, डकैती एवं लूट के मामले दर्ज थे।
एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अभिषेक शर्मा उर्फ तन्नू शर्मा ने अपने सहयोगी के साथ टिकारी थाना क्षेत्र में एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं टिकारी पंचानपुर मऊ में लूट डकैती सहित आधे दर्जन कांड में वांटेड था। गिरफ्तारी के भय से अभिषेक शर्मा दरियापुर गांव में छुपा हुआ था। अपराध कर्मी अभिषेक शर्मा टिकारी के मऊ थाना के धंधेला गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए इनामी अपराधी के तीन अन्य सहयोगियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
एसएसपी ने बताया कि बीते वर्ष 28 अपराधियों की सूची तैयार की गई थी। उस 28 में से 27 अपराधी पकड़े जा चुके थे। लेकिन अभिषेक पकड़ में नहीं आ सका था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अभिषेक 2010 से लगातार अपराध की दुनिया मे एक्टिव था।