बांका के रजौन थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से वार्ड सदस्य के पति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मोटर स्टार्ट करने के दौरान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी स्वर्गीय फेकन यादव का 55 साल का बेटा विलास यादव टंकी में पानी भरन
.
इसी दौरान अचानक तार की चपेट में आने से विलास यादव गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। इसके बाद परिजनों ने रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि बिजली करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है।