wall of the temple broke down during encroachment removal | अतिक्रमण हटाने के दौरान मंदिर की दीवार टूटी: आक्रोशित लोगों ने किया रोड जाम, नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी – Palamu News

जैसे ही दीवार टूटने की जानकारी लोगों को हुई, सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के पास जमा हो गए।

मेदिनीनगर शहर में इन दिनों नगर निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को बड़ी मस्जिद से साहित्य समाज चौक तक अतिक्रमण हटाने के दौरान एक मंदिर की दीवार को गिरा दिया गया। 130 साल पुराने शिव मंदिर की बाउंड्री टूटते ही लोग आक्रोशित हो

.

मंदिर की दीवार शाम चार बजे के करीब जेसीबी से तोड़ी गई। जैसे ही दीवार टूटने की जानकारी लोगों को हुई, सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर के पास जमा हो गए। आक्रोशित लोग जय श्रीराम और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम मुर्दाबाद और प्रशासन की मनमानी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। सड़क जाम की जानकारी मिलते ही शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

लोगों को समझाती पुलिस।

लोगों को समझाती पुलिस।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नगर आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर का निर्माण वर्ष 1895 में हुआ है। शिव मंदिर के साथ उनकी गहरी आस्था जुड़ी हुई है। चंदा कर मंदिर को संवारने के काम में लगे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *