Voting for the seventh phase will be held on June 1, Lucknow, Uttar Pradesh, CM yogi | सातवें चरण के लिए 1 जून को होगा मतदान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रणवा बोले -13 लोकसभा सीटों पर 144 प्रत्याशी मैदान में, 25,658 पोलिंग बूथ बनाए गए – Lucknow News


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 1 जून को प्रदेश के सातवें चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों मतदान होना है जिनमें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव , घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चन्

.

2 करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रणवा ने बताया कि सातवें चरण में कुल 2,50,56,877 (2 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877) मतदाता हैं, जिसमें 1,33,10,897 पुरूष (1 करोड़ 33 लाख 10 हजार 897) तथा 1,17,44,922 महिला (1 करोड़ 17 लाख 44 हजार 922) एवं 1,058 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं।

वही सातवें चरण में सबसे अधिक मतदाता गोरखपुर में और सबसे कम मतदाता सलेमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं। वही 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 144 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 134 पुरूष तथा 10 महिला प्रत्याशी हैं। सातवें चरण में सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 7 प्रत्याशी देवरिया एवं वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

अब आपको बताते हैं 13 लोकसभा सीटों पर मतदाता, मतदेय स्थल और प्रत्याशी कितने है…

•महराजगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 20,04,050 हैं, जिसमें पुरूष 10,55,607 महिला 9,48,367 तथा थर्ड जेंडर 76 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 2084 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 8 हैं।

•गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 2097202 हैं, जिसमें पुरूष 11,23,868 महिला 9,73,160 तथा थर्ड जेंडर 174 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 2038 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 13 हैं।

•कुशीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 18,75,222 हैं, जिसमें पुरूष 9,85,378 महिला 8,89,748 तथा थर्ड जेंडर 96 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1832 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 09 हैं।

•देवरिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1873821 हैं, जिसमें पुरूष 9,91,341 महिला 882371 तथा थर्ड जेंडर 109 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1894 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 07 हैं।

•बांसगांव (सुरक्षित) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1820854 हैं, जिसमें पुरूष 9,68,212 महिला 8,52,555 तथा थर्ड जेंडर 87 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1930 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 08 हैं।

•घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 2083928 हैं, जिसमें पुरूष 11,03,551 महिला 980302 तथा थर्ड जेंडर 75 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 2125 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 28 हैं।

•सलेमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1776982 हैं, जिसमें पुरूष 945511 महिला 831404 तथा थर्ड जेंडर 67 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1872 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 09 हैं।

•बलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1923645 हैं, जिसमें पुरूष 1032943 महिला 890639 तथा थर्ड जेंडर 63 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1996 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 13 हैं।

•गाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 2074883 हैं, जिसमें पुरूष 1091592 महिला 983266 तथा थर्ड जेंडर 25 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 2035 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 10 हैं।

•चन्दौली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1843196 हैं, जिसमें पुरूष 987671 महिला 855475 तथा थर्ड जेंडर 50 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1868 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 10 हैं।

•वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1997578 हैं, जिसमें पुरूष 1083750 महिला 913692 तथा थर्ड जेंडर 136 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1909 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 7 हैं।

•मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1906327 हैं, जिसमें पुरूष 999567 महिला 906691 तथा थर्ड जेंडर 69 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 2143 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 10 हैं।

•रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता 1779189 हैं, जिसमें पुरूष 941906 महिला 837252 तथा थर्ड जेंडर 31 हैं। मतदेय स्थलों की कुल संख्या 1932 है, जबकि प्रत्याशियों की संख्या 12 हैं।

•वही दुग्धी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कुल 3,44,840 (03 लाख 44 हजार 840) मतदाता हैं, जिसमें 1,81,250 (1 लाख 81 हजार 250) पुरूष तथा 1,63,581 (1 लाख 63 हजार 581) महिला एवं 9 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। 361 मतदेय स्थल हैं, जिनमें 80 क्रिटिकल तथा 216 मतदान केन्द्र हैं। प्रत्याशियों की संख्या 6 हैं।

25658 पोलिंग बूथ बनाए गए

सातवें चरण के चुनाव में कुल 25,658 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिसमें से 4165 क्रिटिकल हैं। 14,183 मतदान केन्द्र हैं। मतदान पर नजर बनाए रखने के लिए आयोग द्वारा 03 विशेष प्रेक्षक, 13 सामान्य प्रेक्षक, 08 पुलिस प्रेक्षक तथा 14 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 1861 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 243 जोनल मजिस्ट्रेट, 130 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2550 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये हैं।

चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 7258 भारी वाहन, 5346 हल्के वाहन तथा 108349 (01 लाख 08 हजार 349) मतदान कार्मिक लगाये गये हैं। 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिए 31,223 ईवीएम की कन्ट्रोल यूनिट, 34,280 बैलट यूनिट तथा 33,366 वीवीपैट तैयार किये गये हैं।

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्द्ध सैनिक बलों को दी गयी है।

सातवें चरण के निर्वाचन के दौरान अर्द्ध सैनिक बलों/पुलिस बलों के व्यवस्थापन के दृष्टिगत आकस्मिकता की स्थिति में मेडिकल सहायतार्थ एयर एम्बुलेंस एवं हेलीकाप्टर की व्यवस्था भी की गयी है।

वही सातवें चरण में 2 करोड़ 47 लाख 79 हजार 548 मतदाताओं को वोटर स्लिप वितरित की गयी है। इसके अतिरिक्त मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा हेतु वोटर गाइड का भी वितरण किया गया है। सातवें चरण के जनपदों में 49 लाख 49 हजार 347 परिवारों को वोटर गाइड वितरित की गयी है। सातवें चरण के जनपदों में 27 अक्टूबर, 2023 से 31 मई, 2024 तक 13 लाख 30 हजार 994 मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित कराये गये हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *