Voting decreased by 18% in the constituencies of ministers, the maximum decrease was in Abhay Yadav’s Nangal Chaudhary | मंत्रियों के हलकों में 18% तक घटा मतदान, सबसे ज्यादा अभय यादव के नांगल चौधरी में गिरा – Ambala News

लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में हुई वोटिंग में मुख्यमंत्री, मंत्री और दिग्गज नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में भी वोटिंग प्रतिशत घटा है। सबसे ज्यादा राज्य मंत्री अभय यादव के हलके में 18% मतदान घटा है। कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल के हलके लोहारू में सबसे कम

.

कांग्रेस की कलह }अपने कार्यकर्ता, नेताओं ने छुरा घोंपा: त्रिलोचन सिंह

करनाल | चुनाव के बाद भी कांग्रेस की कलह जारी है। कांग्रेस के करनाल जिला संयोजक एवं विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी त्रिलोचन सिंह ने कहा कि चुनाव में अपनी ही पार्टी के एक-दो नेता-कार्यकर्ता ने पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने कांग्रेस को वोट न करने के लिए मैसेज किए हैं, ताकि वे अगला चुनाव न लड़ सकें। इसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी व भूपेंद्र हुड्डा को पत्र लिखा जाएगा।

मतदान का गणित }हरियाणा का मिजाज वोटिंग प्रतिशत से भांपना आसान नहीं

प्रदेश में मतदान प्रतिशत को लेकर नेता अलग-अलग गणित लगा रहे हैं, लेकिन वोटिंग प्रतिशत का ट्रेंड देखें तो मतदाता का मिजाज भांपना आसान नहीं है, क्योंकि यहां मतदाताओं ने कम-ज्यादा वोटिंग कर कई बार ट्रेंड को बदला है। 1996 के मुकाबले 1998 में हरियाणा में लोकसभा चुनाव में मतदान 3 प्रतिशत बढ़ा था। सात जीतने वाले भाजपा-हविपा गठबंधन ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। शेष | पेज 7 पर

यह भी जानिए

{भाजपा की 40 सीटें हैं। इनमें 11 पर 65% से अधिक मतदान हुआ, जबकि 6 पर 55% भी नहीं।

{कांग्रेस के पास 30 सीटें हैं। इनमें 8 सीटों पर 65% से अधिक तो 3 पर 55% से कम हुआ।

{जजपा की 10 में से दो, निर्दलीयों की 3, इनेलो की 1 सीट पर 65% से ज्यादा वोटिंग।

दिग्गजों के क्षेत्र: बबली के हलके में 17.55% गिरा

नेता, हलका वोट% गिरा

देवेंद्र बबली, टोहाना 17.00

कमलेश ढांडा, कलायत 15.00

अनूप धानक, उकलाना 10.80

कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर 9.90

संदीप सिंह, पिहोवा 8.80

दुष्यंत चौटाला, उचाना 7.80

भूपेंद्र हुड्‌डा, किलोई 7.55

नायब सैनी, नारायणगढ़ 5.58

ओपी यादव, नारनौल 4.65

अभय चौटाला, ऐलनाबाद 4.00

अनिल विज, अम्बाला कैंट0.40

नोट: आंकड़ा प्रतिशत में है।

Analysis

मंत्रियों की विस सीटों पर घटी वोटिंग

मंत्री सीट 2019 2024 घटा

मुख्यमंत्री करनाल 62.29 57.00 5.29

कंवरपाल जगाधरी 77.87 73.50 4.37

जेपी दलाल लोहारू 67.40 67.00 0.40

बनवारी लाल बावल 75.64 63.00 12.64

मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ 57.80 53.28 4.20

कमल गुप्ता हिसार 66.67 60.00 6.67

असीम गोयल अंबाला-सिटी 63.89 61.70 2.19

अभय यादव नांगल चौधरी 78.07 60.00 18.07

सीमा त्रिखा बड़खल 57.02 51.00 6.02

संजय सिंह सोहना 68.72 61.00 6.02

बिशंभर वाल्मीकि बवानी खेड़ा 71.50 60.20 11.30

महिपाल ढांडा पानीपत-ग्रामीण 69.70 63.00 6.70

सुभाष सुधा थानेसर 69.00 62.00 7.00

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *