- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Virat Kohli | Ipl 2025 Mi Vs Rcb Match Report And Analysis ; Rohit Sharma | Jasprit Bumrah | Hardik Pandya
मुंबई8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

क्रुणाल पंड्या ने आखिरी ओवर में 19 रन बचाए। इस ओवर में उन्होंने 3 विकेट भी झटके।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स की किफायती गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस पर 12 रनों की रोमांचक जीत हासिल की। टीम 10 साल के बाद मुंबई को उसी के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में हराने में कामयाब रही है। टीम को आखिरी जीत 2015 के सीजन में मिली थी।
सोमवार को मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 221 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन ही बना सकी। बेंगलुरु की ओर से क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट झटके। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 64 और विराट कोहली ने 67 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या ने 4 विकेट झटके।
5 पॉइंट्स में GT Vs SRH मैच एनालिसिस…
1. प्लेयर ऑफ द मैच
कप्तान रजत पाटीदार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 32 बॉल पर 200 के स्ट्राइक रेट से 64 रन बनाए। इस पारी में 5 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। रजत ने विराट कोहली के साथ 31 बॉल पर 48 की साझेदारी की। फिर जितेश शर्मा के साथ मिलकर 27 गेंद पर 69 रनों की साझेदारी करके टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इस स्कोर के दम पर बेंगलुरु की टीम मुंबई पर दबाव बनाने में सफल रही।

प्लेयर ऑफ द मैच रजत पाटीदार ने कहा-

हमारे बॉलर्स ने जिस निडरता से गेंदबाजी की। वह काबिले तारीफ है। यह अवॉर्ड बॉलिंग यूनिट को जाता है। क्रुणाल ने आखिरी ओवर बेहतरीन डाला। किसी भी टीम के खिलाफ ऐसी गेंदबाजी संभव नहीं। हमने तय किया था कि मैच को अंत तक ले जाएंगे और उसका एक ओवर बचाकर रखेंगे। मुंबई की विकेट बैटिंग के लिए अच्छी थी। इसमें बाउंस और पेश दोनों था। मैंने तय किया था कि हार्दिक के ओवर में अटैक करूंगा। सुयश ने भी अच्छी बॉलिंग की।
2. जीत के हीरो
1. विराट कोहली: 4 रन पर फिल सॉल्ट का विकेट गंवाने के बाद देवदत्त पडिक्कल के साथ 52 बॉल पर 91 रनों की अहम साझेदारी की। पडिक्कल के आउट होने के बाद रजत पाटीदार के साथ भी 48 रन जोड़े। उन्होंने 42 बॉल पर 8 चौके और 2 छक्कों के सहारे 67 रन बनाए।

2. देवदत्त पडिक्कल: 4 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद बैटिंग करने उतरे और विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने 91 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल ने 22 बॉल पर 168.18 के स्ट्राइक रेट से 37 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के मारे।
3. जितेश शर्मा : 19 बॉल पर 210.53 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 40 रन बनाए। उन्होंने रजत पाटीदार के साथ 27 बॉल पर 69 रन जोड़े। इन रनों के सहारे बेंगलुरु की टीम 222 रन का टारगेट देने में कामयाब रही।

4. क्रुणाल पंड्या : क्रुणाल ने अपने कोटे के 4 ओवर में 45 रन देकर कुल 4 विकेट झटके। उन्होंने 10वें ओवर में विल जैक्स को कोहली के हाथों कैच कराकर मुंबई की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फिर आखिरी ओवर में 19 रन बचाए और 3 विकेट भी झटके।

3. फाइटर ऑफ द मैच
कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा फाइटर ऑफ द मैच रहे। इस जोड़ी ने 5वें विकेट के लिए 34 बॉल पर 89 रनों की आतिशी साझेदारी की। एक समय मुंबई को 4 ओवर में 52 रनों की जरूरत थी। यहां से मुंबई जीतते हुए दिख रही थी। लेकिन 188 के स्कोर पर तिलक वर्मा 29 बॉल पर 56 रन बनाकर आउट हुए। तिलक के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या भी 15 बॉल पर 42 रन बनाकर आउट हो गए।
तिलक-हार्दिक के आउट होने के बाद मुंबई की टीम विकेट गंवाती चली गई और मुकाबले को 12 रन से हार गई।


4. टर्निंग पॉइंट
18वें ओवर में तिलक वर्मा का विकेट मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए। क्योंकि, जब तिलक आउट हुए तब मुंबई को 14 बॉल पर 34 रनों की जरूरत थी। तिलक और पंड्या 34 बॉल पर 89 रनों की पार्टनरशिप कर चुके थे। तिलक को भुवनेश्वर कुमार ने फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया।

भुवनेश्वर कुमार ने तिलक वर्मा को फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया।
किसने क्या कहा…?
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या बोले-

विकेट बैटिंग के लिए अच्छा था। हम एक बार फिर 2 बड़े हिट्स से चूक गए। मुझे नहीं पता और क्या कहना चाहिए। गेंदबाजी करन कठिन था। 12 रन कम होते तो परिणाम कुछ और होता। तिलक ने बेहतरीन पारी खेली। पावरप्ले अहम था, उसके बाद कुछ ओवर में रन नहीं आए। जो रन चेज में पिछड़ने का कारण रहा।
———————————-
मुंबई-बेंगलुरु मैच की यह खबर भी पढ़िए…
वानखेड़े में 10 साल बाद मुंबई से जीता बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) पर 12 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की है। टीम 10 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई को हरा सकी है। उस पिछली जीत 2015 के सीजन में मिली है। पढ़ें पूरी खबर