Video of RJD MLA singing Fagua goes viral | फगुआ गाते राजद विधायक का वीडियो वायरल: बांका में भूदेव चौधरी ने पारंपरिक तरीके से मनाई होली, अनोखे अंदाज से जमाई महफिल – Banka News

ढोलक की थाप पर फगुआ गाते विधायक की फोटो

बिहार के बांका में होली का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। धोरैया विधानसभा के राजद विधायक भूदेव चौधरी ने अपने क्षेत्र में अनूठे अंदाज में होली का जश्न मनाया।

.

राजद विधायक ने खुद ढोलक उठाकर पारंपरिक फगुआ गीत गाना शुरू किया। ‘ठीक से ढोलक बजा रे ढोलकिया’ और ‘अबकी फागुन में’ जैसे गीतों से पूरा माहौल रंगीन हो गया।

ग्रामीणों के बीच पहुंचे विधायक चौधरी

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे विधायक चौधरी अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे चौधरी ने तेवाचक, भल्लू और भूसिया सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। हर जगह उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ अबीर-गुलाल लगाया और पारंपरिक गीत गाए।

फगुआ गाकर लोगों को किया मंत्रमुग्ध

विधायक के फगुआ गीतों ने हर उम्र के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उनकी एक झलक पाने को उत्सुक थे। घर-घर से महिलाएं पूए-पकवान लेकर होली टोली का स्वागत कर रही थीं।

फगुआ गीतों को लेकर लोगों को दिया संदेश

आधुनिक समय में जहां डीजे और इलेक्ट्रॉनिक संगीत ने होली के पारंपरिक वाद्य यंत्रों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं विधायक ने पारंपरिक तरीके से होली मनाकर लोगों को पुरानी यादें ताजा करा दीं। उन्होंने ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ जैसे पारंपरिक गीतों से ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया।

QuoteImage

फगुआ हमारी पारंपरिक प्रथा है। इसे जीवंत रखना नौजवानों और हम सभी का दायित्व है। पिछले 25 वर्षों से में लगातार जनता के बीच रहकर ही हर त्योहार मनाता हूं। – भूदेव चौधरी, विधायक, धोरैया विधानसभा

QuoteImage

सोशल मीडिया पर छाया विधायक का अनूठा अंदाज

विधायक का यह अनूठा अंदाज सोशल मीडिया पर भी छा गया। विधायक के फगुआ गाने और ढोलक बजाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *