- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Victory Parade Photo | Photo Story Felicitation Of Team India, Victory Parade 2007, Dhoni World Cup 2011, Virat Kohli | Rohit Sharma| Jasprit Bumrah | Ms Dhoni | Kapil Dev
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर लौट रही है। टीम सुबह 6 बजे तक चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। देश में टीम के ग्रैंड वेलकम की तैयारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह 11 बजे नई दिल्ली में सम्मान के रूप में खिलाड़ियों से मिलेंगे।
शाम में मुंबई के नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन रूफ बस में टीम की विक्ट्री परेड होगी। इसके बाद BCCI टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए का इनाम देगी।
एक समय ऐसा भी था जब बोर्ड के पास 1983 की वर्ल्ड चैंपियन टीम को प्रोत्साहित करने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में मशहूर गायक लता मंगेशकर को आगे आना पड़ा था और लता ने म्यूजिक कंसर्ट करके टीम इंडिया के लिए फंड जुटाया था। तब जाकर हर खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपए मिले थे।
17 फोटो में देखिए वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के सम्मान का सफर…
1. 1983 वनडे वर्ल्ड कप: लता मंगेशकर के कॉन्सर्ट से मिले थे एक-एक लाख
कपिल देव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने लगातार दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को 43 रनों से हराया था। तब टीम पहली बार वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन इस टीम को प्रोत्साहित करने के लिए BCCI के पास पैसे नहीं थे।
ऐसे में मशहूर गायक लता मंगेशकर ने म्यूजिक कॉन्सर्ट किया और फंड जुटाया। तब जाकर भारतीय खिलाड़ियों को एक-एक लाख रुपए मिले थे।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भारत आकर राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह से भी मुलाकात की। वर्ल्ड कप ट्रॉफी को थामे राष्ट्रपति जैल सिंह और कपिल देव।

खिलाड़ियों से परिचय करते ज्ञानी जैल सिंह। बाएं से पहले कपिल देव (राष्ट्रपति से हाथ मिलाते हुए), मोहिंदर अमरनाथ, बलविंदर सिंह संधू, कीर्ति आजाद और मदन लाल।

भारतीय टीम जब वर्ल्ड कप जीतकर भारत लौटी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सभी खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की।

भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव से हाथ मिलातीं इंदिरा गांधी। दोनों के बीच टीम इंडिया के मैनेजर पीआर मान सिंह।

हाथ में ट्रॉफी लिए कपिल देव से हाथ मिलाती इंदिरा गांधी। दोनों के बीच मैनेजर पीआर मान सिंह, कपिल के बायीं ओर खड़े सैयद किरमानी और यशपाल शर्मा।
भारतीय टीम के लिए फंड जुटाने लता ने किया था म्यूजिक कॉन्सर्ट
वर्ल्ड कप के बाद गायिका लता मंगेशकर ने टीम इंडिया के लिए एक कॉन्सर्ट आयोजित किया।

इस म्यूजिक कॉन्सर्ट से खिलाड़ियों के लिए फंड जुटाया गया और सभी को 1-1 लाख रुपए का चेक मिला।
2. 2007 टी-20 वर्ल्ड कप: टीम को मिले थे 10 करोड़ रुपए, युवी को एक करोड़ अलग से
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 रन से हराते हुए पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। टीम ने 24 साल बाद कोई वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में BCCI ने 10 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी थी। बोर्ड ने एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह को एक करोड़ रुपए अलग से दिए थे।
इतना ही नहीं, टीम के खिलाड़ियों को मुंबई के मरीन ड्राइव में ओपन रूफ बस में घुमाया था। इस दौरान हजारों फैंस एकत्रित हुए थे। बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खिलाड़ियों से मुलाकात करके शुभकामनाएं दी थी।

2007 की टी-20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ियों से मिलते तत्कालीन PM मनमोहन सिंह।

तत्कालीन प्रधानमंत्री के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेते भारतीय टीम के खिलाड़ी।
2007 के रोड शो के फोटो…

रोड शो के दौरान बस की छत पर 2007 की वर्ल्ड चैंपियन टीम और कप्तान एमएस धोनी।

विक्ट्री परेड के दौरान युवराज सिंह। उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार 6 छक्के मारे थे।

विक्ट्री परेड के दौरान ओपन रूफ बस में भारतीय टीम और बड़ी संख्या में मौजूद फैंस।

2007 में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने ओपन रूफ बस में विजयी जुलूस निकाला था। तब बड़ी संख्या में भारतीय फैंस एकत्रित हुए थे।
3. 2011 वनडे वर्ल्ड कप: धोनी की टीम को मिले थे 39 करोड़
28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतने वाले धोनी की टीम को BCCI ने 39 करोड़ रुपए की इनामी राशि दी थी। ऐसे में हर खिलाड़ी के हिस्से में 2-2 करोड़ रुपए आए थे। राशि का बाकी हिस्सा कोचिंग स्टाफ और सिलेक्टर्स को मिला था। धोनी की टीम ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराते हुए भारत को दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप जिताया था।

तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भारतीय टीम से मुलाकात करके सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी थी। फोटो में सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और पीछे एमएस धोनी।

2011 की वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ियों का परिचय कराते कप्तान एमएस धोनी।

राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में हिस्सा लेते वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम के खिलाड़ी।

2011 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ युवराज सिंह। वे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

सम्मान समारोह के दौरान पत्नी साक्षी धोनी के साथ भारतीय कप्तान एमएस धोनी।