VI Share Price; Q3 Results 2025 Update | Profit Revenue Details | VI के शेयर में 4% से ज्यादा की गिरावट रही: ट्रेड के दौरान 8% गिरा था; Q3 में कंपनी को ₹6,609 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 4% बढ़ा

मुंबई10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कमजोर नतीजों के चलते वोडाफोन-आइडिया के शेयर में आज यानी मंगलवार (12 फरवरी) को 3.97% की गिरावट रही। ट्रेड के दौरान टेलीकॉम कंपनी का शेयर 8% तक नीचे गिर गया।

कल यानी मंगलवार (11 फरवरी) को कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। नतीजों से पहले ही वोडाफोन के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट थी। कल यह 3.18% गिरकर 8.82 के स्तर पर बंद हुआ था।

Q3 में VI को ₹6,609 करोड़ का घाटा, रेवेन्यू 4% बढ़ा

वोडाफोन-आइडिया (VI) को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6,609 करोड़ रुपए घाटा (कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस) हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 6,986 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 5.40% कम हुआ है।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में वोडाफोन-आइडिया का कॉन्सोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 4.16% बढ़कर 11,117 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही यानी Q3FY24 में कंपनी का रेवेन्यू 10,673 करोड़ रुपए रहा था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।

6 महीने में 47% गिरा वोडाफोन-आइडिया का शेयर

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों के एक दिन बाद आज यानी (12 फरवरी) को वोडाफोन-आइडिया का शेयर 3.97% गिरकर 8.47 पर बंद हुआ। पिछले 5 दिन में VI का शेयर 10.65%, छह महीने में 47.10%, एक साल में 41.38% गिरा है। हालांकि बीते एक महीने में कंपनी ने 9.43% का रिटर्न दिया है।

——————–

ये खबर भी पढ़ें…

तीसरी तिमाही में वोडाफोन-आइडिया को ₹6,609 करोड़ का लॉस: रेवेन्यू 4% बढ़कर ₹11,117 करोड़; ARPU 5% बढ़कर 173 रुपए हुआ

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (VI) को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6,609 करोड़ रुपए घाटा (कॉन्सोलिडेटेड नेट लॉस) हुआ है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 6,986 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 5.40% कम हुआ है।

पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *