मेष राशि: शुक्र आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुक्र की वजह से दिखावटी सामान पर खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि: शुक्र के मीन राशि में आने से आपके करियर में उन्नति होगी। आपकी पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। घर-परिवार और कार्यस्थल पर सुखद समय रहेगा।
मिथुन राशि: कार्य वृद्धि होगी। कम समय में ज्यादा काम करने पड़ेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। यात्राओं के योग भी बन सकते हैं।
कर्क राशि: भाग्य का साथ मिलेगा। बहन से सहयोग से बड़ा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ हो सकता है।
सिंह राशि: विवाद हो सकते हैं, सतर्क रहें। सोच-विचार कर काम करें। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है।
कन्या राशि: वैवाहिक सुख बना रहेगा। लव लाइफ में सफलता मिलेगी, विवाह से जुड़ी बात तय हो सकती है। कार्यस्थल पर अनुकूल समय रहेगा।
तुला राशि: इस राशि की महिलाओं को थायराइड संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पुरुषों को कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि के लोग सेहत के मामले में सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों के जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान से सुख मिलेगा। धन-संपत्ति से संबंधित मामलों में लाभ होगा।
धनु राशि: माता से सुख मिलेगा। माता के सहयोग से सफलता मिल सकती है। कार्य वृद्धि होगी, लेकिन आय में बढ़ोतरी भी हो सकती है। शुक्र आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मकर राशि: इस राशि के लोगों का अपने काम में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे बड़ी सफलता मिल सकती है।
कुंभ राशि: संपत्ति से लाभ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके काम पूरे हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।