Venus will enter in Aquarius on 28th December, shukra ka rashi parivartan in hindi, shukra grah in kumbh rashi, | आज रात शुक्र करेगा कुंभ राशि में प्रवेश: शुक्र ग्रह के दोषों का असर कम करने के लिए करें दूध, दही, चावल का दान, शिवलिंग पर चढ़ाएं सफेद फूल

47 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज (28 दिसंबर) रात शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। कुंभ राशि का स्वामी शनि है और शनि पहले से ही इस राशि में स्थित है। शनि और शुक्र दोनों मित्र ग्रह हैं। शुक्र 27 जनवरी तक अपने मित्र शनि के घर यानी कुंभ राशि में रहेगा, इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ ऐसे शुभ काम, जिनकी वजह से शुक्र ग्रह से जुड़े दोषों का असर कम हो सकता है…

  • उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शुक्र सुख-सुविधाओं, प्रेम, सौंदर्य, वैवाहिक जीवन, कला का कारक है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र कमजोर है, उन्हें वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इस ग्रह के दोष शांत करने के लिए शुक्र मंत्र ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जप करना चाहिए। जप रोज न कर सके तो कम से कम शुक्रवार को जप जरूर करें, मंत्र जप 108 बार करना चाहिए।
  • हर शुक्रवार शुक्र ग्रह से जुड़ी सफेद चीजें दान करें। जैसे – चावल, दही, चीनी, सफेद वस्त्र, और चांदी।
  • शुक्र ग्रह के निमित्त शुक्रवार का व्रत करना चाहिए।
  • देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा हर शुक्रवार करें। माना जाता है कि महालक्ष्मी शुक्राचार्य की आराध्य देवी हैं। इनकी पूजा से शुक्र ग्रह के दोष शांत होते हैं।
  • शुक्रवार को गाय को हरी घास खिलाएं, किसी गौशाला में गायों की देखभाल के लिए धन का दान करें।
  • शुक्र ग्रह संगीत और कला का कारक ग्रह है। इस ग्रह के निमित्त संगीत से जुड़ी चीजें जैसे ढोलक, मंजीरे, हारमोनियम, तबला आदि का दान करें। अपने घर और आस-पास सफाई रखें। इत्र और सुगंधित चीजों का इस्तेमाल करें।

शुक्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

शुक्र के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा असर होगा

ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के से जानिए सभी 12 राशियों के लिए शुक्र का कैसा असर रह सकता है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *