Venus enters Gemini, Shukra ka rashifal, Daily horoscope in hindi, Shukra mithun rashi me, aaj ka rashifal | शुक्र का मिथुन राशि में प्रवेश: बढ़ सकती है महंगाई, प्रेम में विवाद हो सकते हैं, जानिए सभी 12 राशियों पर शुक्र का कैसा होगा असर

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

26 जुलाई को शुक्र ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है, इस राशि में पहले से ही बृहस्पति (गुरु) ग्रह स्थित है। अब गुरु-शुक्र की युति बन गई है, इस राशि में शुक्र 20 अगस्त तक रहेगा, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध हैं। शुक्र और गुरु दोनों ही बुध से शत्रुता का भाव रखते हैं। ऐसे में मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की युति बनने से सभी 12 राशियों पर इन ग्रहों का असर बदल गया है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शुक्र सौंदर्य, प्रेम, विलासिता, भौतिक सुख-सुविधाओं और कला का कारक ग्रह है। गुरु (बृहस्पति) ज्ञान, धर्म, उच्च विचार, शिक्षा, न्याय और आस्था से जुड़ा हुआ ग्रह है। जब ये दोनों विपरीत स्वभाव के ग्रह एक साथ आते हैं तो लोगों के निर्णयों में उलझन, भावनाओं में असंतुलन और आर्थिक अनिश्चितता जैसी स्थितियां बन सकती हैं। विमान दुर्घटनाओं की संभावनाएं बन सकती हैं।

शुक्र भोग-विलास की वस्तुओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसके कमजोर प्रभाव से दूध, सौंदर्य प्रसाधन, परिधान, पेट्रोलियम उत्पाद आदि महंगे हो सकते हैं। मिथुन राशि संवाद और मीडिया से जुड़ी है। ऐसे में विवाद, गलतफहमी और सार्वजनिक मंचों पर वाद-विवाद ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।

अब जानिए सभी 12 राशियों के लिए मिथुन राशि का शुक्र कैसा फल दे सकता है…

  • मेष राशि (शुक्र तीसरे भाव में)

भाइयों-बहनों से सहयोग मिलेगा, छोटी यात्राओं से लाभ हो सकता है। पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साहसिक निर्णय लेने का समय है। सोच-विचारकर आगे बढ़ें।

  • वृषभ राशि (शुक्र दूसरे भाव में)

आपकी वाणी मधुर होगी। पारिवारिक धन-संपत्ति से लाभ हो सकता है। महिलाओं के लिए विशेष फायदे के योग बन सकते हैं। थायराइड संबंधी समस्या हो सकती है, हल्का तनाव रह सकता है। खानपान संतुलित रखें।

  • मिथुन राशि (शुक्र पहले भाव में)

शुक्र और गुरु इसी राशि में हैं। मानसिक तनाव, अज्ञात भय हो सकता है। सामाजिक दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, शत्रुओं से सतर्क रहें। ध्यान और मेडिटेशन लाभदायक रहेगा।

  • कर्क राशि (शुक्र बारहवें भाव में)

घर में सुख-सुविधा और विलासिता की वस्तुओं पर खर्च बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में उलझनें हो सकती हैं, रिश्तों में भ्रम बढ़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचेंगे तो आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

  • सिंह राशि (शुक्र ग्यारहवें भाव में)

पुराने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है, आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं। प्रेम-संबंधों में पुरानी गलतियों से सीख लेकर रिश्तों में आगे बढ़ें।

  • कन्या राशि (शुक्र दसवें भाव में)

कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है, ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है। पिता से विचार-विमर्श लाभदायक रहेगा।

  • तुला राशि (शुक्र नौवें भाव में)

भाग्य वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। संतान से सुख मिलेगा। संतान की वजह से लाभ हो सकता है। यात्रा में सुखद रहेगी। धार्मिक रुचि बढ़ेगी, मानसिक संतोष मिलेगा।

  • वृश्चिक राशि (शुक्र आठवें भाव में)

जिन लोगों को थायराइड संबंधी दिक्कत है, उन्हें सतर्क रहना होगा। मानसिक तनाव और अस्थिरता बनी रहेगी। नियमित रूप से योग व चिकित्सकीय सलाह लें, लाभदायक रहेगा।

  • धनु राशि (शुक्र सातवें भाव में)

वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुंवारे लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने की संभावना है। नए संबंधों में धोखा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहना होगा। सोच-समझकर नए रिश्ते बनाएं।

  • मकर राशि (शुक्र छठे भाव में)

रोग, शत्रु, कर्ज से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। संयम से काम लेंगे तो हालात का सामना कर पाएंगे।

  • कुंभ राशि (शुक्र पांचवें भाव में)

संतान से सुख और सहयोग मिल सकता है। शिक्षा और करियर में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। प्रेम संबंधों में टकराव हो सकता है, तालमेल बनाए रखें। संयम रखें और बहस से बचें।

  • मीन राशि (शुक्र चौथे भाव में)

पारिवारिक तनाव रह सकता है। वाहन या मकान से संबंधित खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक बेचैनी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं, खर्चों पर नियंत्रण रखें।

शुक्र ग्रह के दोष दूर करने के लिए करें ये शुभ काम

  • शुक्रवार को उपवास रखें और सफेद रंग के वस्त्र पहनें।
  • ऊँ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जप करें।
  • गाय को हरी घास खिलाएं। सफेद मिठाई, चावल, दही का दान करें।
  • शिवलिंग पर चंदन और दूध चढ़ाएं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *