Varinder Ghuman Death Updates ; Last Bye To Fans Video Viral | Amritsar Jalandhar | वरिंदर घुम्मन का आखिरी बॉय-बॉय: चाहने वालों को अंतिम शिक्षा- इंजरी उन्हें ही होती है, जो मेहनत काता है, ये प्राइड फील करवाती है – Amritsar News

विश्व के पहले वैजीटेरियन बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का अपने फॉलोअर्स व फैंस को आखिरी बॉय-बॉय करते हुए का वीडियो सामने आया है। ये वीडियो उनके इलाज के दौरान का है, जब उनके कंधे पर इंजरी हुई थी। अमृतसर में फोर्टिस अस्पताल में अपना इलाज शुरू करवाने से पहल

.

वरिंदर घुम्मन ये MRI की रिपोर्ट लेकर ही अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल पहुंचे थे। जहां उनकी जांच हुई और डॉक्टर्स ने 9 अक्टूबर को सर्जरी सजेस्ट की थी। फोर्टिस के मीडिया बुलेटिन के अनुसार वरिंदर घुम्मन की सर्जरी 3 बजे सफलतापूर्ण हो गई थी। 3.35 बजे के करीब उन्हें हार्टअटैक आया था। जिसके बाद उन्हें रिवाइव करने की कोशिशें की गई और तकरीबन 5.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

वरिंदर घुम्मन अपनी इस वीडियो में जहां अपने फैंस को बॉय-बॉय करते दिख रहे हैं। वहीं, उन्होंने अपने फैंस को जिंदगी में सक्सेस पाने का मंत्रा भी दिया है।

वरिंदर घुम्मन का आखिरी -बॉय।

वरिंदर घुम्मन का आखिरी -बॉय।

जानें क्या-क्या कहा घुम्मन ने अपनी वीडियो में

– कुछ लोग कहते हैं कि इंजरी या प्रोब्लम कर्मों की सजा होती है। लेकिन स्पोर्ट्स पर्सन होने के नाते कहना चाहूंगा कि ये सजा नहीं मजा होता है।

– जो लोग मेहनत करते हैं इंजरी भी उन्हें ही होती है। ये इंजरी ही हमें प्राइड फील करवाती हैं।

– देश को रिप्रजेंट करना, बड़ी बड़ी अचीवमेंट्स हासिल करना, अगर ये प्राइड फील करनी है तो हमें इस पेन में से निकलना पड़ेगा। हांजी, ये लाइफ का पार्ट है।

– मशीन में पूरा नहीं आया जा रहा। थोड़ा टेडा होकर निकलना होगा। देखते हैं कि होता के नहीं। डॉक्टर साहिब हो जाएगा। डॉक्टर का जवाब- जरूर-जरूर सर, ट्राय करेंगे।

– देखो, कैमरा थोड़ा पीछे ले जाओ। बॉय बॉय गाइज…

एक्सरसाइज के दौरान हुई इंजरी

वरिंदर घुम्मन जालंधर के मॉडल हाउस स्थित अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी अचानक उनके कंधे की नस दब गई। तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानें 6.2 फीट के बॉडी बिल्डर को

  • बचपन से बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन लड़े: वरिंदर सिंह घुम्मण प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर थे। उनकी हाइट 6.2 फिट थी। उनका जालंधर में अपना एक डायरी फॉर्म भी हैं। 100 से ज्यादा पशु हैं। बचपन से घुम्मण बॉडी बिल्डिंग कंपटीशन में हिस्सा ले रहे।
  • 2009 में वह मिस्टर इंडिया बने: साल 2005 में वरिंदर सिंह घुम्मण पहली बार मिस्टर जालंधर चुने गए थे। इसके बाद वह नहीं रुके और एक के बाद एक इनाम जीतते गए। साल 2005 में ही वरिंदर सिंह घुम्मण ने अपने नाम मिस्टर पंजाब का टाइटल भी किया था। इसके बाद 2009 में वह मिस्टर इंडिया चुने गए। इसके अगले साल मिस्टर एशिया का कंपटीशन लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे। वरिंदर के दादा हॉकी प्लेयर थे। पिता भूपिंदर सिंह कबड्डी खेलते थे।
  • एक्टिंग में भी पहचान बनाई: वह 2012 में बनी पंजाबी फिल्म कबड्डी वन्स अगेन, 2014 में रोअर– टाइगर्स ऑफ सुंदरबन, 2019 में मरजावां और 2023 में टाइगर-3 में नजर आए थे।
  • नशे के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते थे: घुम्मन ने 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। घुम्मन ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या आजाद उम्मीदवार के रूप में। इसके साथ ही घुम्मण ने लिखा था कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा। खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *