US market today Nasdaq Composite and Dow Jones index movement | अमेरिकी बाजार 2% चढ़कर बंद: टेक्नोलॉजी शेयरों का इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट 2.06% चढ़ा, गुरुवार को 4% गिरा था

वॉशिंगटन56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी से ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता का माहौल है। - Dainik Bhaskar

ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी से ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता का माहौल है।

अमेरिकी बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 11 अप्रैल के 2% से ज्यादा की तेजी रही। डाउ जोन्स इंडेक्स 619 अंक (1.56%) चढ़कर 40,213 के स्तर पर पहुंच गया।

S&P 500 इंडेक्स 95 अंक (1.81%) की तेजी के साथ 5,363 के स्तर पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 337 अंक (2.06%) की तेजी रही, ये 16,724 पर है।

राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से दुनियाभर के देशों पर लगाए गए टैरिफ पर 90 दिनों तक रोक के ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार 9 अप्रैल को 12% चढ़े। हालांकि चीन के साथ टैरिफ वॉर के चलते 10 अप्रैल को 4% की गिरावट रही थी।

ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी से ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता…

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1,023 अंक (2.96%) गिरकर 33,586 के स्तर पर बंद हुआ।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 12 अंक (0.50%) गिरकर 2,433 के स्तर पर बंद हुआ।
  • ताइवान का TAIEX इंडेक्स 528 अंक (2.78%) चढ़कर 19,529 के स्तर पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.13% चढ़कर बंद हुआ।
  • NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंक ऊपर बंद हुआ।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 14 पॉइंट या 0.45% चढ़कर 3,238 पर पहुंच गया है।

11 अप्रैल को भारतीय बाजार में रही थी तेजी

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स 1310 अंक (1.77%) की तेजी के साथ 75,157 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 429 अंकों की तेजी रही, ये 22,829 के स्तर पर पहुंच गया।

NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी रही। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 4.09%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.19%, फार्मा 2.43%, ऑयल एंड गैस 2.20% और ऑटो 2.03% चढ़कर बंद हुए।

10 अप्रैल को 4% गिरे थे अमेरिकी बाजार

अमेरिकी बाजार में 9 अप्रैल को 12% की तेजी रही थी। एक दिन बाद 10 अप्रैल को 4% से ज्यादा की गिरावट रही। डाउ जोन्स इंडेक्स 1,015 अंक (2.50%) गिरकर 39,594 पर बंद हुआ।

S&P 500 इंडेक्स 188 अंक (3.46%) की गिरावट के साथ 5,268 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 737 अंक (4.31%) की गिरावट रही। ये 16,387 के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार 4 दिन की गिरावट के बाद अमेरिकी बाजार में आई थी तेजी

8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट में बंद हुए थे। डाउ जोन्स इंडेक्स 320 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 37,645 के स्तर पर आ गया। वहीं, अमेरिकी बाजार का S&P 500 इंडेक्स 79.48 अंक या 1.57% की गिरावट के साथ 4,982 के स्तर पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 335 पॉइंट या 2.15% की गिरावट रही। ये 15,268 के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स 10% गिरा था। चार कारोबारी दिन में डाउ जोन्स की कुल गिरावट 11% से ज्यादा हो गई थी। हालांकि, एक ही दिन की तेजी ने बाजार की इस गिरावट को लगभग कवर कर लिया है।

बाजार में अस्थिरता की वजह

3 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दुनियाभर में जैसे को तैसा टैरिफ लगाया था। भारत पर 26% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा।

इस कदम ने टैरिफ वॉर शुरू कर दिया है। अमेरिका के टैरिफ के जवाब में चीन ने अमेरिका पर 34% जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया। चीन के टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका ने 50% एडिशनल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया। इससे कुल टैरिफ 104% हो गया।

ट्रम्प की इस कार्रवाई के जवाब में चीन ने तय किया वो अब जवाबी 84% टैरिफ लगाएगा। 9 अप्रैल को ट्रम्प ने एक बार फिर चीन पर टैरिफ को बढ़ाकर 125% कर दिया, लेकिन बाकी सभी देशों पर 9 अप्रैल से लागू होने वाले टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया।

——————————————

टैरिफ से जुड़ी ये खबर भी पढ़े….

7 दिन में ही बैकफुट पर ट्रम्प: 90 दिनों के लिए टैरिफ रोका, चीन पर बढ़ाकर 125% किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 75 से ज्यादा देशों पर जैसे को तैसा यानी कि रेसिप्रोकल टैरिफ 90 दिनों के लिए रोक दिया है। यह उनके फैसले के साथ ही लागू हो गया है।

हालांकि उन्होंने चीन को इस छूट में शामिल नहीं किया है, बल्कि उस पर लगे टैरिफ को 104% से बढ़ाकर 125% कर दिया है। ट्रम्प ने यह कार्रवाई चीन की तरफ से लगाए गए जवाबी 84% टैरिफ के बाद की।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *