US Florida Soldier Murder Video Controversy; Roger Fortson | US Police | अमेरिकी पुलिस ने अश्वेत सैनिक की हत्या की: महिला की शिकायत पर गलत घर में घुसा पुलिसकर्मी, सैनिक के पास बंदूक देखते ही गोली चलाई


फ्लोरिडा18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिसकर्मी ने 3 मई को अमेरिकी सैनिक को गोली मारी थी। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया। - Dainik Bhaskar

पुलिसकर्मी ने 3 मई को अमेरिकी सैनिक को गोली मारी थी। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया।

अमेरकी पुलिसकर्मी ने फ्लोरिडा में एयरफोर्स के एक अश्वेत सैनिक रॉजर फोर्टसन को गोली मार दी। पुलिसकर्मी के बॉडी कैमरे में घटना का वीडियो रिकॉर्ड हो गया, जिसे गुरुवार को जारी किया गया। ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, मृतक के परिजन ने बताया कि एक शिकायत की जांच करने पहुंचा पुलिसकर्मी गलत घर में घुस गया था, जिसके बाद उसने 23 साल के रॉजर को दरवाजे पर ही गोली मार दी।

पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा, “सैनिक ने जब दरवाजा खोला तब उसके हाथ में बंदूक थी। पुलिसकर्मी ने खुद को बचाने के लिए उस पर गोली चलाई।” रॉजर फ्लोरिडा के स्पेशल ऑपरेशन विंग के पास रहता था, जहां 3 मई को उसकी हत्या हो गई।

23 साल के रॉजर फोर्टसन ने साल 2019 में अमेरिकी एयरफोर्स जॉइन की थी।

23 साल के रॉजर फोर्टसन ने साल 2019 में अमेरिकी एयरफोर्स जॉइन की थी।

आरोपी पुलिसकर्मी को छुट्टी पर भेजा गया
BBC के मुताबिक, घटना के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी को छुट्टी पर भेज दिया गया है। इलाके के शेरिफ ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जा रही है और इसमें पूरी पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाएगी।

घटना के वीडियो के मुताबिक, पुलिसकर्मी 3 मई को सैनिक के घर के पास पहुंचता है। तभी एक महिला उसे बताती है कि उसने सैन्यकर्मी के घर से लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिसकर्मी घर का दरवाजा खटखटाता है। जब सैनिक ने दरवाजा खोला, तब उसके हाथ में एक बंदूक थी।

इसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत सैनिक के ऊपर गोलियां फायर कर देता है। इस दौरान वह रॉजर से बंदूक नीचे फेंकने को भी कहता है। तब रॉजर उसे बताता है कि उसके पास बंदूक नहीं है, वह पहले ही उसे फेंक चुका है। हालांकि, तब तक उसे गोली लग चुकी थी।

तस्वीर घटना के वक्त रिकॉर्ड हुए वीडियो का स्क्रीनग्रैब है। इसमें सैनिक के हाथ में बंदूक (लाल घेरे में) दिख रही है।

तस्वीर घटना के वक्त रिकॉर्ड हुए वीडियो का स्क्रीनग्रैब है। इसमें सैनिक के हाथ में बंदूक (लाल घेरे में) दिख रही है।

हमले के वक्त दोस्त से वीडियो कॉल पर था सैनिक
रॉजर के परिजनों ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वह एक देशभक्त था। वह अमेरिकी एयरफोर्स की स्पेशन ऑपरेशन टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए लड़ रहा था।” घटना के वक्त सैनिक अपनी एक दोस्त से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था

महिला ने बताया कि कॉल के दौरान किसी ने रॉजर के घर का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, उसके पूछने पर किसी ने जवाब नहीं दिया। कुछ सेकेंड बाद फिर दरवाजा खटखटाया गया। इस बार रॉजर ने दरवाजे के छेद से झांका, हालांकि उसे कोई नजर नहीं आया।

इस पर सैनिक को कुछ शक हुआ और उसने बंदूक उठाई। तब ही पुलिसकर्मी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। सैनिक के हाथ में बंदूक देखकर उसने तुरंत गोली चला दी। रॉजर नवंबर 2019 से अमेरिकी एयरफोर्स का हिस्सा था। एटलांटा की यूनिवर्सिटी से हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने मिलिट्री जॉइन की थी।

अमेरिका में अश्वेतों पर पुलिसकर्मी के अत्याचार से जुड़ी दूसरे खबरें पढ़ें…

अमेरिकी पुलिस की फायरिंग में अश्वेत कार ड्राइवर की मौत: 41 सेकेंड में 96 गोलियां दागीं, उसने सीट बेल्ट नहीं लगाया था

अमेरिका की शिकागो पुलिस ने एक शख्स की कार पर महज 41 सेकेंड में 96 गोलियां चलाईं। इस दौरान कार के अश्वेत ड्राइवर डेक्सटर रीड की मौत हो गई। घटना 21 मार्च की बताई जा रही है। हालांकि, इससे जुड़ा वीडियो अब सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें…

अमेरिका में पुलिसकर्मियों ने अश्वेत महिला को पीटा, VIDEO: चेहरे पर पंच मारे, हथकड़ी लगाई

अमेरिका के पेंसिलवेनिया में 2 श्वेत पुलिसवालों ने एक अश्वेत महिला के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पूरा विवाद सैंडविच में एक्स्ट्रा चीज नहीं दिए जाने से शुरू हुआ। घटना 16 जनवरी को पेंसिलवेनिया के बटलर काउंटी में हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *