US Alaska Airplane Missing Tragedy Update | Bering Air | अलास्का प्लेन हादसे में सभी 10 लोगों की मौत: नोम एयरपोर्ट से 54km दूर मिला मलबा; गुरुवार को लापता हुआ था प्लेन


वॉशिंगटन DC36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बेरिंग एयर के विमान ने गुरुवार को अलास्का के उनालाक्लीट से नोम के लिए उड़ान भरी थी। - Dainik Bhaskar

बेरिंग एयर के विमान ने गुरुवार को अलास्का के उनालाक्लीट से नोम के लिए उड़ान भरी थी।

अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को 10 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर्ड प्लेन अचानक लापता हो गया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई है। बेरिंग एयर के इस विमान ने अलास्का के उनालाक्लीट शहर से नोम शहर के लिए उड़ान भरी थी। शुक्रवार को प्लेन का मलबा नोम एयरपोर्ट से लगभग 54 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में मिला।

नोम वालंटियर फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि प्लेन में 9 यात्री और एक पायलट था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के डेटा के मुताबिक, उनालाक्लीट से उड़ान भरने के 39 मिनट बाद ही प्लेन रडार से गायब हो गया था। उनालकनीट से नोम की दूरी 235 किमी है।

अमेरिकी तटरक्षक बल ने बताया कि विमान के अंदर 3 शवों की पहचान कर ली गई है। बाकी के 7 शव अभी भी प्लेन के अंदर हैं, लेकिन रेस्क्यू वर्कर्स उन तक पहुंच नहीं पाएं हैं। फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि लापता विमान में सवार सभी यात्रियों के परिवारों को जानकारी दे दी गई है।

बेरिंग एयर का सेसना कैरेवन 208बी प्लेन। फाइल फोटो

बेरिंग एयर का सेसना कैरेवन 208बी प्लेन। फाइल फोटो

उड़ान के 39 मिनट में रडार से गायब हो गया था प्लेन गुरुवार को खराब मौसम की वजह से सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था, जिससे विमान का पता लगाने में मुश्किल हो रही थी। शुक्रवार को भी शुरुआती खोजबीन में प्लेन का सुराग नहीं मिला था। यह प्लेन उनालाक्लीट से उड़ान भरने के 39 मिनट बाद ही रडार से गायब हो गया था।

कल फायर डिपार्टमेंट ने लोगों से अपील की थी कि वे खुद ही प्लेन की तलाश में न निकल जाएं, क्योंकि खराब मौसम की वजह से और ज्यादा लोग लापता हो सकते हैं।

उनालाक्लीट, अलास्का के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह नॉर्टन साउंड खाड़ी के पास है और नामिक नदी के मुहाने पर बसा हुआ है। यहां 690 लोग रहते हैं। नोम भी अलास्का के पश्चिमी तट पर स्थित है। 1890 के दशक में यहां पर सोने की खोज हुई थी, जिसके बाद यह इलाका चर्चित हो गया। यहां 3500 से ज्यादा लोग रहते हैं।

अलास्का के पश्चिमी तट पर स्थित उनालाक्लीट शहर अक्सर बर्फ में ढंका रहता है।

अलास्का के पश्चिमी तट पर स्थित उनालाक्लीट शहर अक्सर बर्फ में ढंका रहता है।

वॉशिंगटन प्लेन हादसे में गई थी 67 लोगों की जान अमेरिका में हाल के दिनों में कई प्लेन हादसे हुए हैं। 29 जनवरी को राजधानी वॉशिंगटन DC एक बड़े प्लेन हादसे में 67 लोगों की मौत हो गई थी। यहां एक यात्री विमान और मिलिट्री हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए थे। हादसे के बाद अमेरिकी एयरलाइंस का प्लेन पोटोमैक नदी में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। प्लेन और हेलिकॉप्टर दोनों के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR या ब्लैक बॉक्स) मिल गए थे। यह खबर भी पढ़ें…

———————————–

यह खबर भी पढ़ें…

ब्राजील में इमरजेंसी लैंडिग के दौरान बस से टकराया प्लेन:2 की मौत, 6 घायल; अलास्का में 10 लोगों को लेकर जा रहा प्लेन गायब

ब्राजील के साओ पाउलो में शुक्रवार को प्लेन क्रैश में 2 लोगों की मौत हो गई है। 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रॉयटर्स के मुताबिक हादसा स्थानीय समय के मुताबिक गुरुवार सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर हुआ। किंग एयर F90 प्लेन प्लेन इमरजेंसी लैंडिग की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *