उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के लुधियाना और मोहाली में जनसभाओं को संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंजाब के लुधियाना और मोहाली में जनसभाओं को संबोधित किया। यहां सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
.
सीएम योगी ने कहा किर पंजाब में भाजपा को जिताओ और हम पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे। हमें सिर्फ 48 घंटे दीजिए और आप देखेंगे कि हम पंजाब से माफिया का सफाया कर देंगे। पंजाब ने देश को बहुत कुछ दिया। देश की ढाल पंजाब बना। लेकिन 70 सालों से लोगों ने पंजाब की कमान जिन लोगों की कमान सौंपी है। उन्होंने देश की तरफ ध्यान नही दिया। आपने देखा होगा कि 500 वर्षों तक अयोध्या में इंतजार खत्म हो गया। वहां पर राम मंदिर बन गया है।
योगी ने कहा कि हमने यूपी में माफिया और गुंडों को उल्टा लटका दिया, इसीलिए आज लोगों ने यूपी की सड़कों पर नमाज पढ़ना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो राम के साथ नहीं हैं, वे किसी काम के नहीं हैं। सोच-समझकर वोट करें और 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर मोदी जी का साथ दें ताकि हमारा पंजाब भी आसमान छू सके।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी के 10 साल में आतंकवाद खत्म हो गया है। अब एक नए भारत का निर्माण हुआ है। आज भारत किसी को नहीं छोड़ेगा, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे नहीं छोड़ेंगे।
योगी ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसी झूठ बोलने वाली पार्टी कभी नहीं देखी। यह पहली पार्टी है जिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है। इसके एक दर्जन से ज्यादा नेता जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं।