- Hindi News
- National
- Unemployment Rate Declines To 6.7 Percent In India’s Urban Areas: Survey
नई दिल्ली19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

देश के कुल लेबर फोर्स में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर कहा जाता है।
देश के शहरी इलाकों में 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज की गई है। 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह दर 6.7% रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.8% थी। देश के कुल लेबर फोर्स में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर कहा जाता है।
ये आंकड़े नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) ने जारी किए हैं। पिछले साल मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर 6.8% थी। इसके बाद अप्रैल-जून और जुलाई-सितंबर तिमाही में यह 6.6% थी। अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 6.5% हो गई थी।
वहीं, 22वें पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के मुताबिक, इस साल जनवरी से मार्च की तिमाही में शहरी इलाकों में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर 6.7% रही।
महिलाओं में बेरोजगारी दर 8.5%, पुरुषों में 6.1% रही
आंकड़ों के मुताबिक, शहरी इलाकों में 15 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं में बेरोजगारी दर 8.5% रही, जो कि पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में 9.2% थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 9.1%, जुलाई-सितंबर 2023 और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 8.6% रही।
शहरी इलाकों के पुरुषों में 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1% हो गई। पिछले साल इस अवधि में यह दर 6% थी। अप्रैल-जून 2023 में यह 5.9%, जुलाई-सितंबर 2023 में यह 6% और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 5.8% रही।
क्या है लेबर फोर्स
लेबर फोर्स जनसंख्या के उस हिस्से को कहा जाता है, जो सामान के उत्पादन और सेवाओं के लिए अपना श्रम यानी लेबर करते हैं और उसके बदले कमाई करते हैं। इसमें रोजगार पाए हुए लोग और बेरोजगार दोनों शामिल हैं।
NSSO ने अप्रैल 2027 में PLFS लॉन्च किया था। PLFS के आधार पर हर तिमाही में एक बुलेटिन निकाला जाता है, जिसमें बेरोजगारी दर, वर्कर पॉपुलेशन रेश्यो, लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट जैसे कई मानकों पर आंकड़े जारी किए जाते हैं।