Uncontrolled Car Falls from Culvert in Shivpuri: Two Female Doctors Die, 4 Injured | बेकाबू कार पुलिया से गिरी, दो महिला डॉक्टरों की मौत: 4 लोग घायल, अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे; शिवपुरी के लुकवासा बायपास पर हादसा – Shivpuri News

अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई।

शिवपुरी जिले में एनएच-46 पर रविवार एक अर्टिगा कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा लुकवासा बायपास पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसे में 2 महिला डॉक्टरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य डॉक्टर घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। घायलों को

.

कार चला रहे डॉक्टर अतुल आचार्य ने बताया कि उनकी टीम दस दिन पहले महाराष्ट्र से तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। वे अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। रविवार सुबह लुकवासा चौकी के पास उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पुलिया से टकराकर नीचे गिर गई।

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते पुलिसकर्मी।

दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते पुलिसकर्मी।

एक की मौके पर एक की अस्पताल में मौत हादसे की सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में डॉ. तन्वी आचार्य (50) पत्नी डॉ. अतुल आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, डॉ. नीलम पंडित (55) पत्नी डॉ. सुबोध पंडित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

सभी कार सवार महाराष्ट्र के रहने वाले कार में मुंबई और आसपास के रहने वाले छह डॉक्टर सवार थे। घायलों में डॉ. उदय जोशी (64) निवासी दादर, डॉ. सुबोध पंडित (62) निवासी बसई महाराष्ट्र, डॉ. अतुल आचार्य (55) निवासी भिवंडी महाराष्ट्र, डॉ. सीमा जोशी (59) घायल हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें-

शिवपुरी में सड़क हादसे में तीन भाई-बहनों की मौत

शिवपुरी में लोडिंग वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कोर्ट कर्मचारी समेत उसके चचेरे भाई और बहन की मौत हो गई। हादसा करैरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के पुल पर हुआ। लोडिंग वाहन रॉन्ग साइड से आ रहा था। मृतकों की पहचान शिवपुरी न्यायालय में स्टेनोग्राफर अंकित राय (28) और उनके चचेरे भाई-बहन सत्यम राय (20) , वैष्णवी राय (18) के रूप में हुई है। मृतक खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा गांव के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर

सीधी में खाई में गिरी बोलेरो, 4 की मौत

हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ।

हादसा रविवार-सोमवार की देर रात करीब 2 बजे मूड़ा पहाड़ पर हुआ।

सीधी में महाकुंभ जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हाे गई। दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को संजय गांधी अस्पताल रीवा भेजा गया है। खाई 30 फीट से ज्यादा गहरी है, लेकिन पत्थर और पेड़ों की वजह से गाड़ी 12 फीट से ज्यादा नीचे नहीं जा पाई। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *