Una Two Youths Die Two Injure Sperate Accident News Update | ऊना में दो युवकों की मौत, 2 घायल: पहले में स्कूटी-एसयूवी में टक्कर, दूसरी घटना में बैरिकेड से टकराने के बाद ऑटो पलटा – Amb News

पक्का परोह में स्कूटी और एसयूवी की टक्कर।

हिमाचल प्रदेश के ऊना में आज दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुईं। पहली घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पहला हादसा अंब उपमंडल के पक्का परोह में हुआ। हमीरपुर से ऊना की तरफ जा रहे स्कूटी सवार राजेश कुमार और अक्षय कुमार की एसयूवी से टक्कर हो गई।

.

राजेश कुमार (31) किरबी निवासी और अक्षय कुमार (22) घराहन निवासी थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। दोनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। वहां दोनों की मौत हो गई।

मुबारिकपुर में ऑटो बैरिकेड से टकराकर पलटा।

मुबारिकपुर में ऑटो बैरिकेड से टकराकर पलटा।

दूसरी दुर्घटना मुबारिकपुर में हुई। यहां एक ऑटो सड़क किनारे लगे बैरिकेड से टकराकर पलट गया। ऑटो में सवार चार लोगों में से शकुंतला देवी और जोगिंदर पाल घायल हुए। दोनों ऊना के रहने वाले हैं। घायलों को सिविल अस्पताल अंब में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *