Una Deputy Pradhan Attacked Cousins Land Dispute Controversy News Update | ऊना में उप प्रधान ने चचेरे भाई-भाभियों पर हमला किया: 2 की हालत नाजुक, जमीनी विवाद के चलते तेजधार हथियार मारा – Amb News


उप प्रधान ने तेजधार हथियार से किया हमला।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बेहड़ जसवां ग्राम पंचायत के उप प्रधान महेंद्र सिंह ने अपने चचेरे भाई और दो भाभियों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना शनिवार की दोपहर को वसुणी गांव में हुई।

.

हमले में 44 वर्षीय राजेंद्र सिंह, उनकी पत्नी अमनदीप (45) और एक अन्य चचेरे भाई की पत्नी सोनू देवी (49) घायल हुई हैं। सोनू देवी घटना का वीडियो बना रही थीं, जब उप प्रधान ने उन पर भी हमला कर दिया।राजेंद्र सिंह और सोनू देवी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमनदीप कौर को रीजनल अस्पताल ऊना में भर्ती किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के दौरान उप प्रधान भी पीड़ितों के खून से लथपथ हालत में हथियार लिए घूमता दिखाई दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *