Ultraviolette F77 Mach 2 e-bike launched at ₹ 2.99 lakh | अल्ट्रावॉयलेट F77 मैक 2 ई-बाइक ₹2.99 लाख में लॉन्च: फुल चार्ज पर 323km की रेंज का दावा, TVS अपाचे RTR-310 से मुकाबला


नई दिल्ली6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

अल्ट्रावायलेट ऑटोमोटिव ने आज भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट बाइक F77 मैक 2 को लॉन्च कर दिया है। मैक 2 F77 का अपडेटेड वर्जन है, जिसे 2022 के अंत में लॉन्च किया था। बेंगलुरु की EV स्टार्टअप कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ भारत में पेश किया है। इसमें बेहतर रेंज, नई टेक्नोलॉजी, ज्यादा पावर और फीचर्स शामिल हैं।

कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर 323km तक दौड़ सकती है। मैक 2 को दो वैरिएंट (स्टैंडर्ड और रिकॉन) और 9 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है। स्टैंडर्ड वैरिएंट की कीमत 2.99 रुपए और रिकॉन की 3.99 लाख रुपए (दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है। ये इंट्रोडक्ट्री प्राइस हैं, जो सिर्फ पहले 1000 कस्टमर्स के लिए अवेलेबल है।

अल्ट्रावायलेट ने इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग 15 शहरों में शुरू कर दी है। बायर्स इसे 5000 रुपए टोकन राशि देकर ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के सेगमेंट में इसका डायरेक्ट कॉम्पिटिशन किसी बाइक से नहीं है, लेकिन ICE स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में ये KTM RC 390, BMW G310 R और TVS अपाचे RTR310 को टक्कर देती है।

वैरिएंट वाइस प्राइस

वैरिएंट प्राइस
अल्ट्रावॉयलेट F77 मैक 2 स्टैंडर्ड (न्यू) ₹2,99,000 (इंट्रोडक्ट्री)
अल्ट्रावॉयलेट F77 मैक 2 रिकॉन (न्यू) ₹3,99,000 (इंट्रोडक्ट्री)
अल्ट्रावॉयलेट F77 स्टैंडर्ड ₹3,80,000
अल्ट्रावॉयलेट F77 रिकॉन ₹4,40,000
अल्ट्रावॉयलेट F77 स्पेस एडिशन ₹5,50,000

अल्ट्रावायलेट F77 मैक 2 : डिजाइन
डिजाइन के मामले में मैक 2 अपने F77 के पुराने एडिशन जैसी ही दिखती है, लेकिन इसमें चार्जिंग पोर्ट कैप के लिए प्लास्टिक कैप की जगह एल्यूमीनियम फ्लॉप दिया गया है। बाइक अब 9 कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें स्टील्थ ग्रे, एस्टेरॉयड ग्रे, कॉस्मिक ब्लैक, प्लाज्मा रेड, टर्बो रेड, आफ्टरबर्नर यलो, स्टेलर व्हाइट, सुपरसोनिक सिल्वर और लाइटनिंग ब्लू शामिल है। इसके अलावा नए ग्राफिक्स जोड़े गए हैं।

अल्ट्रावायलेट F77 मैक 2 : हार्डवेयर
अल्ट्रावायलेट F77 मैक 2 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर डेवलप किया गया है। कंफर्ट राइडिंग के लिए इसमें प्रीलोड एडजस्टेबल 41mm इनवर्टेड फॉर्क और प्रीलोड एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।
राइडिंग के लिए बाइक में 17-इंच अलॉय व्हील लगे हैं, जिन पर आगे 110-सेक्शन और पीछे 150-सेक्शन टायर चढ़े हैं। ब्रेकिंग के लिए डुअल-चेनल ABS के साथ फ्रंट में 320mm और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

अल्ट्रावायलेट F77 मैक 2 : फीचर्स
फीचर की बात करें तो अल्ट्रावॉयलेट F77 मैक 2 स्टैंडर्ड वैरिएंट में 3 लेवल रिजनरेशन ब्रेकिंग दी गई है, वहीं रिकॉन वैरिएंट में 10 लेवल रिजनरेशन ब्रेकिंग का ऑप्शन मिलेगा। कंपनी रिकॉन वैरिएंट के साथ लेवल-3 ट्रेक्शन कंट्रोल स्टैंडर्ड दे रही है, वहीं स्टैंडर्ड वैरिएंट में यह ऑप्शनल रहेगा।

इलेक्ट्रिक बाइक में तीन राइड मोडः ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें चार्जर लिमिट, पार्क असिस्ट, फाइंड माय F77 और डीप स्लीप/वेकेशन मोड जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं, वायलेट AI जियोफेंसिंग/डेल्टा वॉच, लॉकडाउन, क्रैश अलर्ट और डेली राइड एनालिटिक्स को ऑप्शनल एड-ऑन के तौर पर खरीदना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *