कीव8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो कर्नल ने ही उन्हें मारने की प्लानिंग की थी।
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को जान से मारने की साजिश को नाकाम किया गया है। CNN के मुताबिक जेलेंस्की की सुरक्षा में तैनात किए गए दो कर्नल ने ही इसकी प्लानिंग की थी। मंगलवार (7 मई) को दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इसकी जानकारी यूक्रेन के प्रोसिक्यूटर जनरल ने दी है।
इन दोनों अधिकारियों पर राजद्रोह का केस लगाया गया है। एक पर आतंकवादी कार्रवाई में शामिल होने का भी आरोप लगा है। दावा है कि दोनों आरोपियों को रूस से पैसे और हथियार मिले थे।
दोनों आरोपियों में से एक को रूस की खुफिया एजेंसी (FSB) ने जेलेंस्की की हत्या के लिए दो ड्रोन और आधुनिक हथियार दिए थे। जेलेंस्की की हत्या के लिए आरोपी ये हथियार अपने तीसरे साथी को देना चाहता था, पर साजिश से पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

यूक्रेन ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को मारने की साजिश का आरोप रूस पर लगाया है।
यूक्रेन के सीनियर अधिकारी भी थे टारगेट
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस साजिश में सिर्फ जेलेंस्की ही नहीं बल्कि और भी सीनियर अधिकारी टारगेट पर थे। उन्होंने कहा कि हत्या की कोशिशों की साजिश का खुलासा हो गया है। इसमें यूक्रेन की खुफिया एजेंसी (SBU) के प्रमुख वासिल मालीउक और यूक्रेन के रक्षा खुफिया प्रमुख किरिलो बुडानोव शामिल थे। यूक्रेन की जांच एजेंसी के मुताबिक, FSB का प्लान जेलेंस्की को किडनैप कर बाद में मारने का था।

हत्या की साजिश के आरोपी एक कर्नल को ले जाते जेलेंस्की के सुरक्षा अधिकारी।
पहले भी दो बार हो चुकी है जेलेंस्की को मारने की कोशिश
फरवरी 2022 में रुस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू होने के बाद जेलेंस्की को मारने की कोशिश कई बार रची गई थी। पहली कोशिश अगस्त 2023 में की गई थी। इसमें जेलेंस्की को हवाई हमला कर मारने का प्लान था। तब यूक्रेन के मायकोलाइवएक में रहने वाली यूक्रेनी महिला को गिरफ्तार किया गया था।
पिछले महीने ही एक पोलिश व्यक्ति पर जेलेंस्की को मारने की साजिश का आरोप लगा था। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया था कि इस व्यक्ति ने रूस को पोलैंड एयरपोर्ट की सुरक्षा की जानकारी दी थी। रूस ने इस एयरपोर्ट से यूक्रेन में घुस कर जेलेंस्की पर अटैक करने का प्लान बनाया था।
रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2024 को दो साल पूरे रूस-यूक्रेन जंग को हो गए थे। 2 साल पहले इसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमला किया था। पुतिन ने उस समय इसे मिलिट्री ऑपरेशन बताया था। इस हमले में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं। यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।
ये खबरें भी पढ़े…
पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने:33 शब्दों में शपथ ली, कहा- दुश्मनों से भी रिश्ते सुधारेंगे; सेना ने 21 तोपों की सलामी दी

व्लादिमीर पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बन गए हैं। मॉस्को के ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस में पुतिन ने 33 शब्दों में शपथ ली। यह वही जगह है, जहां रूस के जार परिवार के 3 राजाओं (एलेक्जेंडर 2, एलेक्जेंडर 3 और निकोलस 2) की ताजपोशी हुई थी…पढ़े पूरी खबर
चीन को मात देने के लिए अमेरिका बनाएगा स्विचब्लेड ड्रोन:इन्हें चलाने के लिए इंसानों की जरूरत नहीं; संसद ने 5 हजार करोड़ रुपए दिए

रूस-यूक्रेन जंग के बीच चीन रूस को लगातार सस्ते ड्रोन बनाने की टेक्नोलॉजी दे रहा है। इसी ड्रोन से रूस को यूक्रेन पर बढ़त मिल रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने सोमवार (6 मई) को बताया कि अब इसी टेक्नोलॉजी को मात देने के लिए अमेरिका ‘स्विचब्लेड 600’ ड्रोन बनाएगा…पढ़े पूरी खबर