UK Election Update, UK Election Punjabi origin candidates win update, | ब्रिटेन के चुनाव में पंजाबियों का जलवा: 9 लोग चुनाव जीतने में रहे कामयाब, अधिकतर लेबर पार्टी से लड़े थे चुनाव – Punjab News


ब्रिटेन में हुए इलेक्शन में करीब नौ पंजाबी मूल के लोग चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं।

ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में करीब 9 पंजाबी मूल के लोग भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। अधिकतर नेता सत्ता में आई लेबर पार्टी की टिकट पर चुनाव जीते हैं। इन सब में प्रमुख नाम लेबर पार्टी के तनमनजीत सिंह ढेसी का है। वह मूल रूप से जालंधर के रहने वाले है

.

20 से अधिक लोग उतरे थे चुनाव में

इस बार यूके के चुनाव में वहां की राजनीतिक पार्टियों ने करीब 20 से अधिक भारतीय मूल और पंजाबी लोग उतारे गए थे। क्योंकि वहां पर पंजाबियोंं की संख्या काफी बढ रही है।हालांकि, इस बार लगातार चुनाव जीतते आ रहे लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा मैदान से हट गए थे। वह जालंधर के रहने वाले हैं और लंबे समय से यूके में बसे हुए हैं। हालांकि गत चुनाव में तीन लोग चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे।

प्रीत कौर गिल तीसरी बार पहुंची सांसद

लेबर पार्टी की प्रीत कौर गिल ने तीसरी बार बर्मिंघम-एडस्बेस्टन से चुनाव जीता है। प्रीत कौर गिल को पहली महिला सिख सांसद होने का गौरव भी प्राप्त है।

जस अठवाल भी चुनाव जीतने में कामयाब

पता चला है कि जस अठवाल भी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने इल्फोर्ड साउथ से चुनाव जीता है। उनका जन्म भी 1963 में पंजाब में हुआ थ। वह, साल 2010 से राजनीति में सक्रिय है।

हरप्रीत कौर ने भी जीता चुनाव

हरप्रीत कौर उप्पल भी पंजाबी मूल की है। उन्होंने लेबर पार्टी की टिकट हडर्सफील्ड से चुनाव लड़ा था।

वरिंदर जस को भी मिली कामयाबी

इस तरह वरिंदर जस भी लेबर पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता है। उन्होंने वॉल्वरहैम्प्टन वेस्ट से चुनाव जीता है। इस दौरान जब उन्हें विजेता घोषित किया तो उनके समर्थकों का जोश देखते ही बन रहा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *