मोतिहारी में पुलिस ने दो पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप से पशु की तस्करी की जा रही है। इसके बाद सुगौली टोल प्लाजा के पास वाहन जांच लगाया गया। गाड़ी संख्या BR05GD 0952 की तलाशी ली गई तो ऊपर
.
इस बीच चकमा देकर चालक और उप चालक गाड़ी भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर दोनों को पकड़ा। हालांकि इस दौरान 12 पशुओं को गन्ने की खेत में छोड़ दिया गया। इस क्रम में एक व्यक्ति जो पीकप का उप चालक था। उसे पुलिस ने पकड़ लिया। उसका नाम जिसान कुरैशी है। उसने बताया कि तस्करी के धंधे में 10 लोग शामिल है। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।