Two died due to heat wave | लू की चपेट में आने से दो की मौत: सोनुआ में दो और मनोहरपुर में एक व्यक्ति की मौत – Chaibasa (West Singhbhum) News

पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में लू लगने से दो दिनों में दो व्यक्ति की मौत हो चुकी है। दोनों को बेहोशी के अवस्था में सोनुवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। ईलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पहली घटना गुरुवार देर शाम की है।

.

गुरुवार शाम को सोनुआ बाजार में खरीदारी करने आया सोनुआ थाना क्षेत्र खड़माटी गांव के 50 वर्षीय सांगी हेम्ब्रम की तबियत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद वह सोनुआ बाजार में बेहोश हो गया। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया। ईलाज के दौरान गुरुवार देर शाम को उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना शुक्रवार दोपहर की है। शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति बेहोशी के हालत में सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क किनारे गोंडासाई तालाब के पास पड़ा हुआ था। जिसको ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर ईलाज के दौरान कुछ देर में उसकी मौत हो गई। मृतक का पहचान अब तक नहीं हो पायी है। पुलिस मृतक के पहचान की कोशिश कर रही है। डॉक्टर के मुताबिक दोनों की मौत लू के चपेट में आने से हुई है। जबकि मनोहरपुर में एक व्यक्ति की लु लगने से मौत हो गई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *